आर्थिक राजधानी इंदौर में युवको को नशा उपलब्ध करने वाले तस्कर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी गिरोह में एक महिला पूजा नाम की भी शामिल है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है आरोपी टिकट के नाम पर ड्रग्स की सप्लाई करते थे एक पैकेट में लगभग 1 ग्राम ब्राउन शुगर 300 से ₹400 में युवाओ को बेचते था पकड़ाए गए आरोपियों से 100 पैकेज ब्राउन शुगर टिकिट बरामद किए है ।
दरअसल विजय नगर थाना पुलिस ने शहर के पॉश इलाकों में कैफे हाउस और पब बार में युवाओं को ट्रक सप्लाई करने वाला आरोपी है और राहुल को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ब्राउन शुगर की पुड़िया को तस्कर टिकट के नाम से बोलते हैं और युवाओं को 1 ग्राम टिकट 300 से ₹400 में उपलब्ध कराते हैं पकड़े गए राहुल के पास भी लगभग 100 पुड़िया टिकट के करीब ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पूछताछ में पुलिस को एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली इस गिरोह के मुख्य सरगना एक महिला है जिसे तस्कर मैडम के नाम से बुलाते हैं जिसकी पहचान पूजा के नाम से हुई है जो मूलतः उज्जैन की रहने वाली है और उस पर पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज है हालांकि पूजा उज्जैन के अपराध में फरार चल रही है लेकिन इंदौर में अपना पूरा नेटवर्क ब्राउन शुगर तस्करी को लेकर फैला रखा था गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है फ़िलहाल पूजा की गिरफ्त में आने के बाद कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
