देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
राजनीति 0 बार पढ़ी गई

अपना दल का बुंदेलखंड और अवध की सीटों पर भी दावा, भाजपा से दो दर्जन सीटें मांगी

पिछड़ी जाति के वोट बैंक को समेटने को लेकर परेशान भाजपा पर सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी अपना दल (एस) ने भी दबाव बढ़ा दिया है।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पिछड़ी जाति के वोट बैंक को समेटने को लेकर परेशान भाजपा पर सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी अपना दल (एस) ने भी दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने इस बार पूर्वांचल के अलावा अवध और बुंदेलखंड की भी करीब आधा दर्जन सीटों पर दावा करके भाजपा को पेशोपेश में डाल दिया है। इनमें से कई सीट अभी भाजपा के पास है।

उधर, भाजपा की उलझन ये है कि यदि वह इन सीटों को अनुप्रिया को देती है तो अपने विधायकों को कहां समायोजित करेगी। वहीं, एनडीए में शामिल जनता दल (यू), निषाद पार्टी और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) भी सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा पर दबाव बनाए हुए हैं।

दरअसल चुनावी के कार्यक्रमों की घोषणा के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या, दारा सिंह चौहान समेत तमाम पिछड़ी जाति के नेताओं के पाला बदलने से भाजपा जहां पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को संभालने को लेकर परेशान है, वहीं भाजपा के सभी सहयोगी दल भी बदले हुए सियासी माहौल में जल्द-जल्द सीटों के बंटवारे के मुद्दे साफ कर लेना चाहते हैं। वहीं भाजपा भी सहयोगी दलों को सीट देकर मामले को जल्द खत्म करना चाहती है। पेंच सिर्फ सीटों की संख्या को लेकर फंसा है।

बता दें कि 2017 में भाजपा ने अपना दल (एस) को 11 सीट दिया था। इनमें अपना दल 9 सीटों पर चुनाव जीत पाई थी। इनमें सेवापुरी (वाराणसी), मडियाहूं (जौनपुर), छानबे (मिर्जापुर), दुद्धी (सोनभद्र), सोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर), जहानाबाद (फतेहपुर), प्रतापगढ़ सदर व विश्वनाथगंज (प्रतापगढ़) और सोरांव (प्रयागराज) शामिल हैं। जबकि प्रयागराज जिले की प्रतापपुर और हंडिया सीट पर पार्टी को हार हाथ लगी थी। लेकिन इस बार पार्टी ने दो दर्जन सीटों पर भाजपा हाईकमान के सामने दावेदारी पेश कर दी है।
अवध व बुंदेलखंड की इन सीटों पर अपना दल ने किया दावा
सूत्रों के मुताबिक 2017 में मिली सीटों के अलावा अपना दल ने अवध और बुंदेलखंड में कई सीटों पर दावा किया है। इनमें बांदा, महोबा, झांसी के अलावा कुशीनगर, बहराइच, अयोध्या, कानपुर, आजमगढ़ और बहराइच की कई सीटें शामिल हैं। इनमें से कुछ जिलों को छोड़कर सभी में पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सभा भी कर चुकी हैं।

उधर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी दो अंकों में सीट देने की मांग कर चुके हैं, साथ ही आरपीआई के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले भी कम से कम 10 सीटों पर दावेदारी पेश कर चुके हैं। इसी प्रकार बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यू) भी 3-4 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में सहयोगी दलों को सीटें देने को लेकर भाजपा पर दबाव बढ़ गया है।

अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का कहना है कि हर पार्टी अपना विस्तार चाहती है। हम भी पार्टी को विस्तार देकर अपना दायरा बढ़ाना चाहते हैं। जहां तक सीटों के बंटवारे का सवाल है तो हमने भाजपा हाईकमान के सामने अपनी मांग रख दी है।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कहना है कि भाजपा के सामने हमने अपनी मांग रख दी है। हमें उम्मीद है कि दो अंकों में मुझे सीटें मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि एक-दो दिन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,महापौर, सहित विधायक ने दिव्यांग बच्चों के साथ पौधारोपण कियाIndoreकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,महापौर, सहित विधायक ने दिव्यांग बच्चों के साथ पौधारोपण किया 831 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दे गए नई सीख, कैलाश विजयवर्गीय बोले, ‘आप तो हेडमास्टर हैं’ 834 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreकैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह की प्रशंसा 835 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र में आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटे सभी विधायक 840 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાત ભાજપમાં મોટા ફેરફારોની તૈયારી, પાટીલ બન્યા મંત્રી, પ્રદેશ ભાજપ નવા પ્રમુખની શોધમાં 863 दिन पहलेइंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता व नेता जश्न की तैयारी में, 400 पार का नारा देकर मिठाई पर लिखाIndoreइंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता व नेता जश्न की तैयारी में, 400 पार का नारा देकर मिठाई पर लिखा 870 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતઃ લોકસભા ચૂંટણીના પરિણામો બાદ ગુજરાત સરકારના કેબિનેટમાં વિસ્તરણ થશે, એવી શક્યતા વિજય રૂપાણીએ વ્યક્ત કરી હતી. 870 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreबम के पाला बदल की राजनीति से भाजपा के वरिष्ठ नाखुश, बोले – लोगों में नाराजगी है 899 दिन पहले
TimeNewsMadhyaPradeshMadhyaPradeshमंत्री श्री विजयवर्गीय बोले -छिंदवाड़ा को आज भी विकास की तलाश 946 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreभाजपा का पूरा जोर मतदान बढ़ाने पर, कांग्रेस की तैयारी ही शुरू नहीं हुई 954 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreपूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित एक एक दर्जन नेताओ ने ली भाजपा कि सदयस्ता 957 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 966 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreविजयवर्गीय बोले कमलनाथ कैसे धोखा खा गए, समझ नहीं आया हमारी पार्टी में उनकी जरूरत नहीं फ्रस्टेशन में हैं कांग्रेस के नेता 973 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreभारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार और रविवार को दिल्ली में, बैठक के अंतिम दिन कांग्रेस को एमपी में लग सकता है बड़ा झटका 978 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreस्थानीय नगरीय निकाय आहरित कर सकेंगे 300 करोड़ रूपये,नगरीय प्रशासन विभाग को मिली चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि 980 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreपूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ को दिया बीजेपी में आने का न्योता 985 दिन पहले
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने किया लाडली बहनों का अभिवादनIndoreजनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने किया लाडली बहनों का अभिवादन 1,073 दिन पहलेभाजपा नेताओ का आरोप लाडली बहना योजना को लेकर काँग्रेस फैला रही भ्रमIndoreभाजपा नेताओ का आरोप लाडली बहना योजना को लेकर काँग्रेस फैला रही भ्रम 1,073 दिन पहलेमहू विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला पर लगा मदरसा जलाने का आरोपIndoreमहू विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला पर लगा मदरसा जलाने का आरोप 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज इंदौर में रोड शो, देवदर्शन कर करेंगे शुरुआत 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में, आज शाम एयरपोर्ट से राजवाड़ा जाने से बचें, देखें शहर का ट्राफिक प्लान 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreविधानसभा चुनावों में चला धमकियों का दौर , कांग्रेस प्रत्याशी व भाजपा पार्षद ने दी धमकियां 1,075 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreआकाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में किया क्षेत्र 3 के वार्ड 61 में रोड शो 1,075 दिन पहलेइंदौर विधानसभा 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल द्वारा लगातार जनसम्पर्क जारीIndoreइंदौर विधानसभा 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल द्वारा लगातार जनसम्पर्क जारी 1,076 दिन पहले
↑