प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज इंदौर में रोड शो, देवदर्शन कर करेंगे शुरुआत
करीब 45 मिनट का रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर 1.6 किमी की दूरी तय कर राजवाड़ा पहुंचेगा। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा दो लेयर में होगी। बड़ा गणपति चौराहा से खुली गाड़ी पर सवार होंगे।
- करीब 45 मिनट का रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर 1.6 किमी की दूरी तय कर राजवाड़ा पहुंचेगा।
- प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा दो लेयर में होगी।
- बड़ा गणपति चौराहा से खुली गाड़ी पर सवार होंगे।
- रोड शो के लिए भगवा कारिडोर बनाया गया है।
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम इंदौर आ रहे हैं। वे शाम पांच बजे देवदर्शन कर बड़ा गणपति चौराहा से रोड शो में शामिल होंगे। करीब 45 मिनट का रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर 1.6 किमी की दूरी तय कर राजवाड़ा पहुंचेगा। इस मार्ग के दोनों ओर केसरिया कपड़ा लगाकर भगवा कारिडोर बनाया जाएगा।
रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हो सकते हैं। भाजपा के नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झाबुआ में सभा को संबोधित करने के बाद इंदौर में रोड शो में शामिल होंगे।
वे बड़ा गणपति चौराहा से खुली गाड़ी पर सवार होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी गाड़ी पर सवार होंगे। रोड शो के लिए भगवा कारिडोर बनाया गया है। इसके लिए सड़क के दोनों करीब चार फीट ऊंचाई तक भगवा रंग के कपड़े लगाए गए हैं।
इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर पर शाम करीब 5 बजे 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यह रोड शो समाप्त हो जाएगा। राजवाड़ा पर महाराष्ट्रीय वेशभूषा में महिलाएं प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी।
एक से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं रख सकते
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को दिनभर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। रोड शो के मार्ग के हर घर की जांच की गई। घर स्वामियों से कह दिया गया कि एक से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर हों तो वे हटा लें।
दो लेयर में होगी सुरक्षा
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा दो लेयर में होगी। बेरिकेडिंग इस तरह से की गई है कि आमजन सीधे प्रधानमंत्री के काफिले तक नहीं पहुंच सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति पहली बेरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने का प्रयास करेगा तो उसे दूसरी लेयर में रोका जा सकेगा। सोमवार को दिल्ली से बुलेट फूफ गाड़ियां भी इंदौर पहुंच गईं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री बड़ा गणपति मंदिर के भीतर दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले