
- क्षेत्रीय जनता ने हार फूल मालाओं से किया आत्मीय स्वागत
- कांग्रेस पार्टी सनातन धर्म के लिए बड़ा खतरा – आकाश विजयवर्गीय
इंदौर :- क्षेत्र 3 के लोकप्रिय जननेता आकाश विजयवर्गीय ने आज वार्ड क्रमांक 61 में क्षेत्र 3 के भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया इस दौरान आकाश विजयवर्गीय के साथ पार्षद भावना सुंदरलाल चौधरी, भाजपा पदाधिकारीगण पूरे समय मौजूद रहे।
रोड शो में आकाश विजयवर्गीय ने लोगों से क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला को भारी बहुमत से विजय बनाने का आशीर्वाद मांगा, उन्होंने कहा की क्षेत्र 1 से कैलाश विजयवर्गीय भी चुन कर आ रहे है उनका भी प्रत्यक्ष रूप से सहयोग हमे इंदौर, भोपाल विकास कार्यों के लिए मिलेगा। जिससे कि इंदौर शहर और क्षेत्र 3 के विकास के कार्यों में और गति आएगी।

इसी के साथ आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सनातन धर्म के लिए बड़ा खतरा है। पहले ये चुप चाप सनातन के खिलाफ काम करते थे अब तो खुल कर बोलते है, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी के बेटे ने खुल कर सार्वजनिक रूप से कहा की सनातन धर्म को खत्म करना चाहिए।
इसलिए सनातन धर्म के लिए, विकास के लिए सुख, समृद्धि ,शांति के लिए आप सभी भाजपा को आशीर्वाद दे।
क्षेत्र वासियों ने आकाश विजयवर्गीय का हार पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया।वही आकाश विजयवर्गीय भी हर हर से बड़ी आत्मीयता से मिले।
आकाश विजयवर्गीय दिन रात क्षेत्र 1 और क्षेत्र 3 में भाजपा के पक्ष में रोड शो ,प्रचार प्रसार, जनसंपर्क कर रहे है। युवाओं की बड़ी टीम इस दौरान उनके साथ मौजूद रहती है, हर हर से आत्मीयता का रिश्ता वे बनाना और निभाना बखूबी जानते है और यही उनकी बढ़ती लोकप्रियता का कारण है।
वार्ड 61 के रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।

