देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध चुने गए मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर आज मप्र निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव नए अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे।

Abhishek Raghuvanshi20 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर आज मप्र निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव नए अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे।कैलाश विजयवर्गी में नरेंद्र सिंह तोमर को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हेमंत कटारे ने किया। इसी तरह भूपेंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन तुलसीराम सिलावट ने किया कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने नरेंद्र सिंह तोमर को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हेमंत कटारे में किया। नरेंद्र सिंह तोमर सर्व सम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन उपरांत नरेंद्र सिंह तोमर को सदन के नेता नरेंद्र डॉक्टर मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार उन्हें आसंदी तक लेकर आए। सदन के नेता डॉक्टर मोहन यादव ने बधाई देते हुए कहा कि हमने सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न कराया है तोमर जी का व्यक्तित्व ऐसा है जो सर्वमान्य है। लंबे राजनीतिक जीवनकाल रहा है। नगर निगम में पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक काम करने का अनुभव है।

मुख्‍यमंत्री डा मोहन यादव ने सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव को भी धन्यवाद द‍िया । आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में हम अपने दायित्व कल निर्वहन करने में समर्थ होंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आपकी जैसी मुस्कान हमेशा रहती है उसके साथ ही यह सदन चले पक्ष और विपक्ष को आप पूर्ण समय देंगे। इस आशा के साथ आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर विराट व्यक्तित्व के धनी हैं। पक्ष और विपक्षी का ध्यान रखते हुए सदन का संचालन करेंगे धैर्य की प्रतिमूर्ति है लंबे समय से हमारा साथ रहा है मैंने उन्हें कभी धैर्य होते हुए नहीं देखा है उत्साह से सदैव भरे रहते हैं चाहे राजनीतिक कार्यकर्ता के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वाह हो या पार्षद से लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री तक की भूमिका का निर्माण किया है जब किसान आंदोलन चल रहा था तब बड़े जोश में किसान नेता आते थे और उन्हें चर्चा कर ठंडा कर भेज देते थे हमको भी जब-जब जरूरत पड़ेगी साथ में हम विधायक मंत्री रहे संगठन का काम साथ में और जब 2008 में विधानसभा का चुनाव आया तो यह विचार आया कि किसके नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे, तब एक ही नाम आया कि नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष बन जाए तो सबको साथ में लेकर चलेंगे। 2013 में ही वही हुआ। अभी भी जब चुनाव का प्रबंध कौन संभाले इस पर विचार हुआ तो एक ही नाम सामने आया नरेंद्र सिंह तोमर। मुझे पूरा विश्वास है जो उनकी सबको साथ लेकर चलने की सोच स्वभाव और व्यवहार है वह अध्यक्ष पद की गरिमा और बढ़ाएंगे अद्भुत संचालन इस सदन का करेंगे।

आज ही राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा और 21 दिसंबर को अन्य शासकीय कार्य संपादित होंगे। विधानसभा में 163 सदस्य भाजपा के हैं, इसलिए निर्विरोध निर्वाचन होगा। तोमर के रूप में पहली बार विधानसभा का अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल अंचल से बना है। अभी तक अधिकतर समय विंध्य और महाकोशल अंचल से अध्यक्ष बनते आए हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा में 13 और सदस्यों ने ली शपथ
मध्य प्रदेश में 16 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नवनिर्वाचित 13 विधायकों को शपथ दिलाई गई। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। दूसरे दिन सदन में सबसे पहले गोविंद सिंह राजपूत को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव ने शपथ दिलाई। इसके बाद रमेश मेंदोला, ऊषा ठाकुर, रजनीश हरवंश सिंह, उमाकांत शर्मा, सुनील उईके सहित 13 विधायकों ने शपथ ली।

शपथ दिलाने के बाद विधानसभा के भूतपूर्व दिवंगत सदस्यों एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. एमएस गिल के निधन का सदन में उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दिवंगत भूतपूर्व दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का उल्लेख किया।

बता दें कि सत्र के पहले दिन सोमवार को 207 नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। इनमें से 10 विधायकों ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। दो अन्य विधायक आरिफ मसूद ने उर्दू में और कमलेश्वर डोडियार ने अंग्रेजी में शपथ ली थी।

भाजपा विधायकों को मुख्यमंत्री ने कराया भोज
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा विधायकों को अपने विंध्य कोठी स्थित निवास पर भोज कराया। हंसी ठिठोली के बीच नवनिर्वाचित विधायकों ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की। भोज में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव सहित लगभग सभी विधायक शामिल हुए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 6 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑