ब्रिटेन में बूस्टर डोज संकट:क्रिसमस से पहले तीसरा डोज चाहते हैं ब्रिटिश; एक दिन में 44 लाख ने अप्लाई किया, 12% ही कामयाब
ब्रिटेन में एक दिन में दो लाख से ज्यादा कोरोना केस मिलने के बाद लोगों में वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए होड़ मच गई है। ज्यादातर ब्रिटिश क्रिसमस से पहले तीसरा डोज चाहते हैं।
ब्रिटेन में एक दिन में दो लाख से ज्यादा कोरोना केस मिलने के बाद लोगों में वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए होड़ मच गई है। ज्यादातर ब्रिटिश क्रिसमस से पहले तीसरा डोज चाहते हैं। इसे देखते हुए यूनाइटेड किंगडम नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की वेबसाइट पर एक दिन में 44 लाख से ज्यादा लोगों ने स्लॉट बुक करने की कोशिश की, लेकिन सिर्फ 5 लाख 45 हजार को ही स्लॉट मिल पाया।
ब्रिटेन में इतनी बड़ी तादाद में लोग बूस्टर डोज के लिए अप्लाई कर रहे हैं कि बूस्टर डोज का संकट खड़ा हो गया है। हेल्थ सेंटर्स के बाहर सुबह से लंबी कतारें देखी गईं, लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। वहीं, NHS प्रमुख ने बूस्टर डोज को लेकर कहा- एक हफ्ते में 50 लाख बूस्टर शॉट तक पहुंचना संभव है, लेकिन कोई वादा नहीं किया जा सकता।
दो से तीन दिन में दोगने हो रहे ओमिक्रॉन केस
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी ने बताया कि बूस्टर शॉट रजिस्ट्रेशन के लिए इतने ज्यादा लोग लॉगइन थे कि वेबसाइट ही क्रैश हो गई। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, दो से तीन दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले दोगुने हो रहे हैं।
मंगलवार को ब्रिटिश उप प्रधान मंत्री डॉमिनिक रॉब ने बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमित कम से कम 250 लोग अस्पताल में हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक दिसंबर को ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने के बाद 13 दिसंबर तक यह आंकड़ा 4250 को पार कर गया है।

हर दिन 10 लाख बूस्टर शॉट लगाने का टारगेट
ओमिक्रान के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को देश को संबोधित किया। ओमिक्रॉन से पहली मौत की पुष्टि की। जिसके बाद 10 लाख से ज्यादा लोगों ने बूस्टर शॉट लिया या तीसरा डोज बुक किया। ब्रिटिश सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए हर दिन 10 लाख बूस्टर शॉट लगाने का टारगेट लेकर चल रही है, लेकिन अभी तक 6 लाख का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। जॉनसन ने 31 दिसंबर से पहले सभी युवाओं को बूस्टर शॉट देने की बात कही थी। फिलहाल, 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही बूस्टर शॉट दिया जा रहा है।
डेल्टा को पछाड़ देगा ओमिक्रॉन
जॉनसन के मुताबिक- ओमिक्रॉन जिस तेजी से फैल रहा है, वह जल्द ही डेल्टा वैरिएंट को पछाड़ देगा। लंदन और दूसरे हिस्सों में केस बढ़ रहे हैं। नवंबर में इस नए वैरिएंट की पहचान की गई थी। अब यह करीब 50 देशों में पाया जा चुका है। भारत में भी इस वैरिएंट के 61 मामले सामने आ चुके हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 16 घंटे पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 23 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 1 दिन पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 2 दिन पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 2 दिन पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 3 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ‘ચાંદીપુરા વાયરસ’નો કહેર અટકી રહ્યો નથી, એક મહિનામાં 28 બાળકોના મોત 797 दिन पहले
Health & Fitnessप्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर विधायक संजय शुक्ला का बयान 1,402 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी:5वीं तक के स्कूल बंद, सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर 1,453 दिन पहले
Health & Fitnessमिनिस्ट्री ऑफ़ फॅमिली हेल्थ एंड वेलफेयर डिपार्टमेंट का दौरा इंदौर के एमजीएम कॉलेज आयी टीम 1,615 दिन पहले
Health & Fitnessगर्मी का बढ़ता प्रकोप बच्चों के लिए लू का खतरा लेकर आया कई अस्पतालों में लू से पीड़ित बच्चे उपचार 1,640 दिन पहले
Health & Fitnessबाणगंगा थाना परिसर में पुलिस विभाग द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए मेडिकल शिविर का आयोजन 1,647 दिन पहले
Health & Fitnessखरगोन दंगे में घायल हुए बालक शिवम का स्वास्थ्य मे सुधार वेंटिलेटर से आईसीयू में किया गया है शिफ्ट 1,656 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessश्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन रविवार को सम्पन्न , 100 करोड़ की लागत से बनेगा केंसर केयर सेंटर 1,668 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessश्री गुरूजी सेवा न्यास के कैंसर केयर सेंटर का हुआ भूमिपूजन, मिलेगा किफायती इलाज 1,668 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोनावायरस: शंघाई ने सख्त किए लॉकडाउन नियम, बस टेस्टिंग के लिए ही घर से बाहर निकल सकेंगे लोग 1,674 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessस्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1,675 दिन पहले