स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
स्वास्थ्य को लेकर समाज में व्यापक चेतना का दौर : लालवानी इंदौर।
- स्वास्थ्य को लेकर समाज में व्यापक चेतना का दौर : लालवानी
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए शहर के पाँच बड़े चिकित्सालयों के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ सांसद शंकर लालवानी ने किया। विधायक एवं पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क विभाग आर आर पटेल और एम वाय हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. पी एस ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविर का शुभारम्भ करते हुए सांसद श्री लालवानी ने कहा कि कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य को लेकर समाज में व्यापक चेतना आई है। स्वास्थ्य शिविर के अतिरिक्त आम जन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का भी व्यापक लाभ ले रहे हैं। बीमारी की गिरफ्त में आने से पहले स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से प्राथमिक स्तर पर ही बीमारियों का पता चल जाता है और समय रहते उसका निदान भी हो जाता है।
अभिनव कला समाज सभागृह में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल भराणी, हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत पांडेय, स्पाइन सर्जरी और आर्थोपीडिक सर्जन डॉ. अभिषेक मनु, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजराजसिंह पंवार, जनरल फिजिशियन डॉ. अरुण रघुवंशी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष वर्मा, क्षय रोग विशेषज्ञ और डॉ. अतुल खराटे, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वृंदा वशिष्ठ, दंत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुनील गुप्ता एवं डॉ. आस्था शुक्ला, न्यूट्रीशन काउंसलर बी आर पाटिल ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में ख्यातनाम पैथालाजी लैब की सेवाएं भी उपलब्ध थीं। जिला क्षय चिकित्सालय के सहयोग से ६० साल से अधिक उम्र के लिए स्वाब की सैंपलिंग कर टीबी की जांच की गई। शंकरा आई सेंटर ने मोतियाबिंद के मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन, मेदांता सुपर स्पेशिलिटी ने ब्लड प्रेशर, शुगर जांच तथा एमवाय अस्पताल द्वारा भी अनेक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई । विशेष रूप से श्रीमती कमलाबाई गोविंदराव धानापुने चेरिटेबल ट्रस्ट एवं विद्याधर शुक्ला स्मृति ट्रस्ट द्वारा भी शिविर में सहयोग किया गया। प्रारम्भ में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने शिविर की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिविर संयोजक और मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने किया। श्री शुक्ला ने बताया कि मई माह में महिला पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में करीब 50 हजार रुपये कीमत की दवाइयां भी वितरित की गई। प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत राजेन्द्र गुप्ता, संजीव आचार्य, कमल कस्तूरी, विजेंद्र वर्मा, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, नीलेश गुप्ता, गगन चतुर्वेदी, शिवशंकर मौर्य, सोनाली यादव एवं प्रवीण धनोतिया ने किया। प्रारम्भ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले