देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

सराय रोहिल्ला:डकैती की वारदात में शामिल दो नाबालिग समेत छह आरोपी गिरफ्तार

कई लोगों को बेची जा चुकी थी वारदात में इस्तेमाल कार नार्थ दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में हुई डकैती की एक वारदात को महज चौबीस घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया गया है।

Abhishek Raghuvanshi15 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • कई लोगों को बेची जा चुकी थी वारदात में इस्तेमाल कार

नार्थ दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में हुई डकैती की एक वारदात को महज चौबीस घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत छह आरोपी पकड़े हैं। मामले में पकड़े गए सभी आरोपी उभरते हुए बदमाश है। इनकी पहचान सोनू, विक्रम पासवान, मोहम्मद अफसार व मोनू कुमार के तौर पर हुई। इनके पास से एक कार भी बरामद की गई है।

पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस, एक देसी कट्‌टा जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया 12 दिसंबर को सराय रोहिल्ला फ्लाईओवर पर झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को सिकंदर यादव मिला। उसने बताया वह मूलरुप से झारखंड का रहने वाला है। यहां कारगो कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। देर रात दो बजे उसने टाटा टैम्पो इस फ्लाईओवर के नीचे खड़ा किया था। सात लोग वहां आए जिन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। उसे डंडे से मारा गया।

पीड़ित के विरोध करने और शोर मचाने पर एक युवक ने पिस्टल से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल लेकर भाग गए। शोर शराबा सुन उसका मालिक राजेन्द्र प्रसाद और ऑफिस में काम करने वाला द्वारिका वहां पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पिस्टल और मैगजीन वहीं गिर गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।

वारदात में इस्तेमाल कार के मालिक का पता लगाया गया। यह गाड़ी रोहिणी के पते पर रजिस्‍टर्ड मिली। उसने बताया वह कार राहुल को बेच चुका है। बाद में यह गाड़ी मल्होत्रा मोटर्स मोती नगर को बेची गई। यहां से भी कार अमर पार्क निवासी सैफ को बेचे जाने का पता चला। सैफ ने पुलिस को बताया इस कार को त्रिनगर निवासी सोनू चलाता है। इसके बाद पुलिस सोनू तक पहुंच गई और उसके बाद वारदात खुल गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Jill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमीHealth & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 25 मिनट पहलेMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 2 घंटे पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 2 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 9 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 9 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 9 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 12 घंटे पहले
नाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 1 दिन पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहलेHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा कीBusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
↑