16 को प्राकृतिक खेती पर किसानों-वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी , प्रदेश की मंडियों, कृषि विज्ञान केंद्रों पर होगा प्रसारण, किसान मोर्चा करेगा आयोजन
भोपाल। जैविक, शून्य बजट और प्राकृतिक खेती के विकास को लेकर गुजरात के आणंद में किसानों और वैज्ञानिकों का तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।
भोपाल। जैविक, शून्य बजट और प्राकृतिक खेती के विकास को लेकर गुजरात के आणंद में किसानों और वैज्ञानिकों का तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार के अंतिम दिन 16 दिसम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों, वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करेंगे। मध्यप्रदेश किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी ने दी।
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने काम संभालते ही कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री जी का जोर प्राकृतिक, जैविक खेती के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से गुजरात के आणंद में उन्नत कृषकों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रोफेसर्स का एक सेमिनार 14 से 16 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार के अंतिम दिन 16 दिसम्बर को गुजरात के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सेमिनार में भाग लेंगे।
किसानों तक सेमिनार के निष्कर्ष, प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाएगा किसान मोर्चा
श्री चौधरी ने कहा कि सेमिनार के अंतिम दिन 16 दिसम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों, वैज्ञानिकों से शून्य बजट, प्राकृतिक खेती पर संवाद करेंगे। उनके संदेश को प्रदेश के किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश के समस्त 1070 संगठनात्मक मंडलों में प्रत्येक मंडी और कृषि विज्ञान केंद्र में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी और उन्नत किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि किसानों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके पहले सत्र में आणंद में आयोजित सेमिनार के निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जी किसानों को संबोधित करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 12 मिनट पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 1 घंटा पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 2 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 3 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 3 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 4 घंटे पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 4 घंटे पहले
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 5 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 16 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 18 घंटे पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 19 घंटे पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहले