संसद समिति की रिपोर्ट:100 करोड़ रुपए से कम घपला हो तो फरार घोषित हों, प्रत्यर्पण संधि की एक धारा अधिसूचित नहीं है
आर्थिक अपराध कर देश से अरबों रुपए बटोर विदेश भाग चुके अपराधियों की वापसी में आने वाली बाधाओं के बारे में कई खुलासे हुए हैं।
आर्थिक अपराध कर देश से अरबों रुपए बटोर विदेश भाग चुके अपराधियों की वापसी में आने वाली बाधाओं के बारे में कई खुलासे हुए हैं। विदेश मंत्रालय से संबद्ध संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि 100 करोड़ रुपए से कम के आर्थिक अपराध के आरोपी को फरार घोषित नहीं किए जाने के वर्तमान कानून को तुरंत खत्म किया जाए।
रिपोर्ट में एक अधिकारी ने बताया कि यदि सरकार भ्रष्टाचार के बारे में संयुक्त राष्ट्र(यूएन)संधि की एक धारा को मान ले तो आर्थिक अपराधियों की वापसी आसान हो सकती है। संधि की धारा 44 और 46 को ही अभी तक सरकार ने अधिसूचित किया है, इसमें प्रत्यर्पण की व्यवस्था नहीं है। प्रत्यर्पण के बारे में धारा 43 अभी अधिसूचित नहीं है। इसे अधिसूचित कर लागू करने पर सीबीआई और ईडी उन देशों से अपराधियों को ला सकेंगे जो यूएन की इस संधि पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।
चार्जशीट नहीं गैर जमानती वारंट काफी
रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अभी तक जो संधियां की हैं उसके अनुसार किसी अभियुक्त का ही प्रत्यर्पण हो सकता है। यानी प्रत्यर्पण के लिए चार्जशीट जरूरी है। जबकि दिल्ली हाई कोर्ट सुझाव दे चुका है कि अभियुक्त का मतलब यह भी है कि उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। यदि विदेश मंत्रालय गैर जमानती वारंट के अनुसार प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करे तो वापसी आसान हो सकती है।
4 साल में 21 के लिए अर्जी, 2 आए: रिपोर्ट
- ब्लैकमनी संबंधी 2015 के कानून के बाद 13,900 करोड़ की अघोषित विदेशी सम्पत्ति के 439 केस दर्ज हुए हैं।
- 2017 से 21 अपराधियों की वापस की पहल, अभी तक 2 अपराधी ही वापस आ पाए।
- एक केस में 11 फरार वांछितों के लिए अर्जियां लगाईं एक की मंजूर, एक अन्य केस में 358 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क हुई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 8 मिनट पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 33 मिनट पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 57 मिनट पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 1 घंटा पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 3 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 3 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 5 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 5 घंटे पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 22 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 22 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 22 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 1 दिन पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 1 दिन पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 1 दिन पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहले