दिल्ली महिला आयोग ने कंगना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की, राष्ट्रपति कोविंद को चिट्ठी लिखी
दिल्ली महिला आयोग (DCW) एक्ट्रेस कंगना रनोट के आजादी वाले बयान को लेकर विरोध में आ गया है।
दिल्ली महिला आयोग (DCW) एक्ट्रेस कंगना रनोट के आजादी वाले बयान को लेकर विरोध में आ गया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंगना को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने और राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी है।
कंगना ने बीते दिनों एक टीवी चैनल पर देश की स्वतंत्रता पर विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि भारत को ‘असली आजादी’ 2014 में मिली है और 1947 में देश को आजादी नहीं ‘भीख’ मिली थी।
सत्ता की गुलामी देश की असली आजादी लग रही
मालीवाल ने अपने चिट्ठी में लिखा कि एक्ट्रेस ने अपने बयान से देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। उनके इन बयानों से पता चलता है कि उनके अंदर भगत सिंह, महात्मा गांधी जैसे हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कितनी नफरत भरी हुई है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान दे दी।
हम सभी को पता है हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण ही हमें ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली है। स्वाति ने आगे कहा कि कंगना को ‘सत्ता की गुलामी’ देश की असली आजादी लग रही है।
राजद्रोह का मामला हो दर्ज
मालीवाल ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाए और कंगना से पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कंगना के बयान से भारतीयों की भावनाएं आहत हुईं और उनका बयान राजद्रोह की श्रेणी में आता है। अपनी चिट्ठी में कंगना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।
कंगना रनोट नफरत और असहिष्णुता की एजेंट हैं
वहीं महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को नफरत का एजेंट बताया था। उन्होंने लिखा कि पद्मश्री कंगना रनोट नफरत और असहिष्णुता की एजेंट हैं। उन्हें लगता है कि भारत को आजादी 2014 में मिली, यह हैरानी की बात नहीं है। नफरत, असहिष्णुता, दिखावा देशभक्ति और उत्पीड़न को भारत में 2014 में आजादी मिली।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले