देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

ये लापरवाही खतरनाक:कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले प्रतिदिन होने वाले टेस्ट अब आधे; संक्रमितों की ट्रैकिंग भी लगभग बंद, इससे नए संकट का डर

देश में 29 अक्टूबर के बाद रोज कोरोना के नए केस 13 हजार का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। इससे लगता है कि देश से कोरोना खत्म होता जा रहा है, मगर इस खुशफहमी में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Abhishek Raghuvanshi8 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश में 29 अक्टूबर के बाद रोज कोरोना के नए केस 13 हजार का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। इससे लगता है कि देश से कोरोना खत्म होता जा रहा है, मगर इस खुशफहमी में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। एक तथ्य यह भी है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यानी इस साल अप्रैल-मई में हम रोज जितने टेस्ट कर रहे थे, अभी उसके आधे ही टेस्ट हो रहे हैं।

अप्रैल में रोज औसतन 18 लाख, मई में 19.5 लाख जबकि जून में प्रतिदिन औसतन 19 लाख टेस्ट हो रहे थे। जबकि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच किसी भी दिन टेस्ट 11 लाख तक नहीं पहुंचे।दूसरी चिंताजनक बात यह है कि जिस आरटीपीसीआर को पूरी दुनिया में टेस्टिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड माना गया है, उसकी हिस्सेदारी देश में घट रही है। अप्रैल से जून के बीच 70% आरटीपीसीआर व 30% रैपिड एंटीजन टेस्ट होते थे। मगर 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक के सरकारी आंकड़े बताते हैं कि कुल जांच में आरटीपीसीआर की हिस्सेदारी 8% घटकर अब 62% ही रह गई है।

यहां आरटीपीसीआर कम

  • 691 जिलों में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है। इनमें 298 जिले ऐसे हैं जहां टेस्टिंग में रैपिड एंटीजन टेस्ट का अनुपात 50% या इससे ज्यादा है।
  • 79 जिलों में एंटीजन का अनुपात 40% या इससे ज्यादा है। यानी 54.5% जिले मुख्यत: रैपिड एंटीजन टेस्ट पर ही निर्भर हैं।

यहां आरटीपीसीआर ज्यादा

  • 18 जिलों में टेस्ट पाॅजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। इनमें 11 जिले ऐसे हैं जहां टेस्टिंग में आरटीपीसीआर का अनुपात 50% से ज्यादा है।
  • बचे 7 जिलों में से किसी में भी आरटीपीसीआर का अनुपात 40% भी नहीं है। यानी 61.1% जिले मुख्यत: आरटीपीसीआर पर ही निर्भर हैं।

3 राज्यों के उदाहरण से समझिए, आरटीपीसीआर टेस्टिंग का असर

केरल: एकमात्र राज्य जहां सभी जिलों में आरटीपीसीआर ही ज्यादा है। किसी भी जिले में आरटीपीसीआर का अनुपात 65% से कम नहीं है। 9 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% के ऊपर और 5 जिलों में 5% से ज्यादा है।
असम: कार्बी आंगलॉन्ग को छोड़ सभी जिलों में एंटीजन टेस्ट का अनुपात 55% से ज्यादा है। असम के 1 जिले में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा व 1 जिले में 5% से ज्यादा है। बाकी 31 में पॉजिटिविटी 5% से कम है।
बिहार: 38 जिलों में से एक में भी टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा नहीं है। यहां सिर्फ 10 जिलों में ही आरटीपीसीआर का अनुपात 50% या इससे ज्यादा है। बाकी 28 में रैपिड एंटीजन टेस्ट ही ज्यादा हो रहे हैं।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बंद
प्रोटोकॉल है- पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का एंटीजन टेस्ट करें। पॉजिटिव आने वाले मरीज माने जाएं। लक्षण हों और रिपोर्ट निगेटिव हो तो आरटीपीसीआर करें। मगर अभी ज्यादातर राज्यों में खुद सेंटर आने वालों के ही टेस्ट हो रहे हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
UK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 12 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 5 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 12 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 12 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 12 घंटे पहले
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
↑