दिवाली के अगले ही दिन दिल्ली-एनसीआर बना गैस चैंबर, नोएडा में एक्यूआई 999, जनपथ में 655 पहुंचा, सामान्य से 10-19 गुना ज्यादा
शुक्रवार को दिल्ली में घने कोहरे की मोटी परत छाई रही और हालात गैस चैंबर जैसे बन गए। प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में जमकर पटाखे चलाने और पड़ोसी राज्यों में पराली जलने का असर शुक्रवार सुबह ही दिख गया।
प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में जमकर पटाखे चलाने और पड़ोसी राज्यों में पराली जलने का असर शुक्रवार सुबह ही दिख गया। पूरे क्षेत्र में घने कोहरे की मोटी परत छाई रही और हालात गैस चैंबर जैसे बन गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले महीन कण यानी पीएम2.5 की 24 घंटे की औसत सांद्रता शुक्रवार शाम 430 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गई। यह 60 की सुरक्षित दर से सात गुना ज्यादा है।
वहीं, पीएम10 का स्तर शाम पांच बजे 558 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। अगर 48 घंटे लगातार पीएम2.5 का स्तर 300 और पीएम10 का स्तर 500 से उफर हाेता है तो “आपात’ स्थिति होती है। नोएडा नॉलेज पार्क-1 में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 999 और दिल्ली के जनपथ में 655 रहा।
जहरीली हवा के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में लोगों को गले में जलन और आंखों में पानी आने की दिक्कतों से जूझना पड़ा। प्रदूषण की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था “सफर’ के मुताबिक, पूरी दिल्ली में औसत एक्यूआई 500 के साथ गंभीर श्रेणी में है।
स्मॉग टॉवर के करीब भी हवा हुई जहरीली
दिल्ली के सभी 33 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ। आनंद बिहार में एक्यृूआई 463 रहा, जबकि यहां स्मॉग टावर लगा है। दरअसल, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
दृश्यता 200 मी., पैदल यात्रियों को भी मुश्किल
मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जीनामणि ने कहा, शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 200 से 500 मीटर रही। शहर के कई हिस्सों में तो दृश्यता 200 मीटर रही। इससे पैदल यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।


28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 27 मिनट पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 12 घंटे पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले