मोदी का वैक्सीन मंत्र:हर-घर टीका, घर-घर टीका पर फोकस करें, लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं की मदद लें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टीकाकरण में पिछड़ने वाले 40 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टीकाकरण में पिछड़ने वाले 40 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
वर्चुअल मीटिंग में मोदी ने कम वैक्सीनेशन के कारणों की समीक्षा की। मोदी ने वैक्सीनेशन का मंत्र देते हुए कहा कि हमें हर-घर टीका, घर-घर टीका पर फोकस करना है। इसके लिए धर्मगुरुओं की मदद भी ली जा सकती है। बिरसा मुंडा की जयंती आ रही है। इसके पहले हमें पूरे आदिवासी क्षेत्रों में माहौल बनाना है। ऐसी कुछ इमोशनल चीजों से हम उन्हें कनेक्ट करेंगे, ताकि आदिवासी समाज में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बने।
कलेक्टर्स को मोदी की हिदायत
- अपने-अपने जिलों में नए-नए इनोवेटिव आइडिया अपनाएं। नई-नई तकनीकों से ही फायदा मिलेगा।
- जिन जिलों ने 100% लक्ष्य हासिल किया है, उनके जिलाधिकारियों से सलाह लें।
- माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण की रफ्तार रोकी जा सकती है।
- स्पेशल कैंप लगाने का विचार अच्छा है। 20-25 लोगों की टीम बनाकर ऐसा कर सकते हैं।
- NCC, NSA के साथियों की ज्यादा से ज्यादा मदद लें। लक्ष्य पूरा करने में इनकी मदद से फायदा मिलेगा।
- वैक्सीनेशन प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा महिला कर्मचारियों को जोड़ें। उनसे 5-7 दिन काम कराने पर ही फर्क समझ आने लगेगा।
- ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। लोगों की मदद लें। उनके छोटे-छोटे वीडियो बनाएं। धर्मगुरुओं के वीडियो पोस्ट करें।
पोप फ्रांसिस से मुलाकात का जिक्र किया
मोदी ने आगे कहा कि सभी धर्मगुरु वैक्सीनेशन के बहुत हिमायती हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले ही वे वेटिकन में थे। पोप फ्रांसिस से उनकी मुलाकात हुई। वैक्सीनेशन पर सभी धर्मगुरु एकमत हैं। वैक्सीनेशन अभियान को अब हर घर तक ले जाने की तैयारी है।
अब हर उस घर में दस्तक दी जाएगी, जहां सभी को दोनों डोज नहीं लगे हैं। टेक्नोलॉजी से लेकर सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर का भरपूर उपयोग करना है। हमारे पास ऐसे मॉडल हैं, जिन्हें गांव से लेकर शहरों तक में अपनाया गया है। इन्हें फिर अपनाया जाना चाहिए।
दिल्ली की अस्पताल विजिट का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें पहली के साथ-साथ दूसरे डोज पर भी ध्यान देना है। अक्सर देखा गया है कि लक्ष्य पूरे होने पर लोग लापरवाह हो जाते हैं, हमें ऐसा नहीं करना है। जब 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा हो गया तो मैं दिल्ली के अस्पताल में गया। वहां एक सज्जन बोले कि मैंने इसलिए अब तक टीका नहीं लगवाया था क्योंकि मुझे लगता था कि मैं पहलवान हूं और मुझे कुछ नहीं होगा, लेकिन जब 100 करोड़ का लक्ष्य पूरा हो गया है तो मैं भी वैक्सीन लगवा लेता हूं।
देश में अब तक 106 करोड़ से ज्यादा डोज लगीं
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में मंगलवार शाम 7 बजे तक 106.85 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि भारत की 78% आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक और 38% को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में अभी 3 कोरोना वैक्सीन मौजूद
भारत में अभी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तीन वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोवीशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और रूस की स्पूतनिक-V शामिल है। हालांकि अमेरिका की फाइजर और मॉडर्ना समेत देश में ही बनी जायकोव-D को भी इमरजेंसी यूज का अप्रूवल दिया जा चुका है, लेकिन ये तीनों वैक्सीन फिलहाल आम आदमी के लिए अवेलबल नहीं हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले

