कोरोना और डेंगू के बीच दिल्ली में नया खतरा:स्वाइन फ्लू के 88 केस मिले, देश में दूसरी सबसे बड़ी संख्या; हर महीने केस बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी किसी की मौत नहीं
दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने पर डेंगू का कहर जारी है। इसी बीच दिल्ली में स्वाइन फ्लू भी धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। इसके मामलों को लेकर दिल्ली दूसरे नंबर पर आ गई है।
दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने पर डेंगू का कहर जारी है। इसी बीच दिल्ली में स्वाइन फ्लू भी धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। इसके मामलों को लेकर दिल्ली दूसरे नंबर पर आ गई है। हर महीने केस बढ़ रहे है, लेकिन अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले साल भी दिल्ली में स्वाइन फ्लू से किसी की मौत नहीं हुई थी।
नैशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने स्वाइन फ्लू के मामलों की 30 सितंबर तक की रिपाेर्ट जारी की है। इसके मुताबिक दिल्ली में अभी तक स्वाइन फ्लू के 88 मामले है, जो देश में दूसरी सबसे बडी संख्या है। दिल्ली से ज्यादा मामले वेस्ट बंगाल में है, जहां 96 मामले है। देश में अब तक 373 मामले सामने आ चुके है और 8 की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में 79 मामले थे, एक माह में 9 नए मामले
एनसीडीसी की 31 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 79 मामले थे। एक महीने में 9 मामले दर्ज हुए है। आशंका है कि इस सीजन में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ सकते है। बता दें कि अब तक दिल्ली में ऐसा ट्रेंड देखा गया है कि हर एक दो साल के बाद स्वाइन फ्लू के मरीजों में उछाल आता है और बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी होती है। 2016 से लेकर 2020 तक देखें तो 2017 और 2019 में मामले ज्यादा रिपोर्ट किए गए थे और अस्पतालों में मरीजों को भटकना पड़ा था।
2017 और 2019 जैसी स्थिति इस साल हो सकती है
ट्रेंड के मुताबिक 2017 और 2019 जैसी स्थिति इस साल हो सकती है। ऐसा होता है तो दिल्ली में अस्पतालों और मरीजों के लिए बडी समस्या खड़ी हो सकती है। ट्रेंड के मुताबिक जैसे जैसे ठंड बढ़ती है स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने शुरु हो जाते है। सितंबर से लेकर फरवरी तक यह जोर पर रह सकता है। इस वक्त अस्पतालों में डेंगू के मरीजों से भरे पड़े हुए है और बेड मिलना मुश्किल है। इसलिए अगर अभी स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते है तो स्थिति खराब हो सकती है। इस वक्त दिल्ली के बाजारों मेंं भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोरोना के मामले बढ़ने की भी आशंका जताई जाने लगी है।
कोविड की तरह ही स्वाइन फ्लू से बचने के लिए भीड़ भरे स्थानाें से परहेज जरूरी
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ सुनील गर्ग का कहना है कि अमूमन स्वाइन फ्लू बढ़ने का यही सीजन है। कई बार यह मौसम में बदलाव से फैलता है। इसमें बुखार आना, ठंड लगना, खांसी, सिर दर्द, गले में खराश और शरीर में दर्द स्वाइन फ्लू के सामान्य लक्षण है। कोविड की तरह ही जरुरी है कि भीड़भाड़ में जाने से बचें और ऐसे लोगों के करीब ना जाएं जो बीमार है। मास्क पहने और ऐसी जगहों को छूने से बचे जहां वायरस होने की आशंका हो।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले