केंद्रीय जेल में श्री शिवमहापुराण कथा का समापन विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
बीजेपी विधायक मेंदोला-विजयवर्गीय के आतिथ्य में श्री शिवमहापुराण कथा का समापनबंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी कथा अपने उद्बोधन में अतिथि विधायक श्री मेंदोला ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि जेल में बंद 2800 बंदीबंदियों में से अधिकांश ने कथा के माध्यम से प्रेरणादायी बातें सुनी और सीखी।
- बीजेपी विधायक मेंदोला-विजयवर्गीय के आतिथ्य में श्री शिवमहापुराण कथा का समापन
- बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी कथा
अपने उद्बोधन में अतिथि विधायक श्री मेंदोला ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि जेल में बंद 2800 बंदी
बंदियों में से अधिकांश ने कथा के माध्यम से प्रेरणादायी बातें सुनी और सीखी। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जेल में बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये कथा मील का पत्थर साबित होगी। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद चंदूराव शिंदे, रत्नेश बागड़ी,केंद्रीय पुस्तकालय की मुख्य ग्रँथपाल लिली डाबर,बीजेपी उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा, सरपंच लोकेंद्र बरड़ मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक श्री विजयवर्गीय और सुश्री डाबर ने भजन भी प्रस्तुत किये। कथा के प्रवचनकार आचार्य पं. पवन तिवारी ने कहा कि जेल में कथा के आयोजन का एक अलग ही आनंद रहा। अनेक बंदियों ने जीवन में सदराहों पर और व्यसन मुक्ति का संकल्प लिया। तीन कैदियों ने मुक्त होने के बाद कथा के आयोजन का प्रण लिया।
आचार्य पं. तिवारी का अभिनन्दन अतिथियों ने किया। मुख्य यजमान सामाजिक कार्यकर्ता गोरधन लिम्बोदिया ने बताया कि जेल में इस आयोजन के लिये राज्यपाल महोदय और गृह-जेल मंत्री महोदय ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया। अतिथियों ने जेल में लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिये अधीक्षक अलका सोनकर का भी सम्मान किया। विधायकद्वय ने इस अवसर पर जेल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किये। विधायकद्वय ने जेल के विकास के लिये हर सम्भव सहयोग करने का वादा भी किया।
प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत जेल अधीक्षक अलका सोनकर,उप अधीक्षक सुजीत खरे,स्टेट प्रेस क्लब मप्र अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, कोषाध्यक्ष सोनाली यादव, पत्रकार गौरीशंकर दुबे, राजकुमार शिंदे, अजय भट्ट, प्रवीण धनोतिया, विजय गुंजाल, शैलेन्द्र श्रीमाल आदि ने किया। सहायक उप अधीक्षक दिनेश डांगी ने आभार व्यक्त किया। बंदियों के लिये विशेष भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया। अंत में बंदियों ने भी जेल प्रशासन के अधिकारी और आयोजन समिति सदस्यों का अपने हाथों से बनाये गुलदस्तों से स्वागत किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 57 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले