देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 13 बार पढ़ी गई

मध्यप्रदेश से पहली बार चुना गया जैन युवा कॉन्फ्रेंस का राष्ट्रीय अध्यक्ष , दीपक जैन “टीनू” बने जैन युवा कॉन्फ्रेंस (नई दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष , 115 वर्ष पुरानी संस्था है जैन कॉन्फ्रेंस

18 राज्यों में है जैन युवा कॉन्फ्रेंस की शाखाएं भाजपा का युवा चेहरा,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा, पार्षद और अनेक धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े दीपक जैन "टीनू" को जैन युवा कॉन्फ्रेंस (नई दिल्ली) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Abhishek Raghuvanshi3 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • 18 राज्यों में है जैन युवा कॉन्फ्रेंस की शाखाएं

भाजपा का युवा चेहरा,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा,  पार्षद और अनेक धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े दीपक जैन “टीनू” को जैन युवा कॉन्फ्रेंस (नई दिल्ली) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 115 वर्ष पुरानी संस्था जैन कॉन्फ्रेंस के इतिहास में यह पहला अवसर है जब मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष की इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पूना (महाराष्ट्र) में युवाचार्य महेन्द्र ऋषि जी महाराज के सानिध्य में, जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंदमल छलाणी (चेन्नई) ने इस नियुक्ति की घोषणा की।

दीपक जैन “टीनू” को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से इंदौर की राष्ट्रीय पहचान में एक और कड़ी जुड़ गई है। मध्यप्रदेश की जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए, जैन कॉन्फ्रेंस के इस निर्णय की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। समाज की तरफ से जारी संदेश में यह विश्वास जताया गया कि दीपक जैन “टीनू” के नेतृत्व में, सामाजिक जागृति और उद्देश्यों की पूर्ति में नई गति आएगी। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण पद के लिए अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे, दिल्ली सहित अन्य शहरों से भी अनेक दावेदार थे। वर्ष 1906 में स्थापित हुए जैन समाज के इस महत्वपूर्ण संगठन का मुख्यालय नई दिल्ली में है। यहां से 18 राज्यों में जैन युवा कॉन्फ्रेंस की इकाइयां सक्रियता से कार्य कर रही हैं।

दीपक जैन “टीनू” ने बताया कि सेवा और सामाजिक जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही जैन युवा कॉन्फ्रेंस से जुड़कर वे बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। एकनिष्ठ भाव से सामाजिक सेवा का ही यह प्रतिफल है कि समाज की ओर से इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने इस बात पर भी विश्वास जताया कि संगठन के स्तर पर भविष्य में किए जाने वाले योजनाबद्ध प्रयासों से जैन युवा कांफ्रेंस का दायरा देश के जिलों तक पहुंचाया जाएगा। “सार्थक जीवन और सभ्य समाज” की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए समाज के युवाओं को मुख्यधारा में लाना, उनका प्रमुख ध्येय होगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 मिनट पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑