अरुणाचल में भारत की जवाबी तैयारी:चीन को सबक सिखाने के लिए तवांग में सेना ने M-777 होवित्जर और बोफोर्स तोप तैनात कीं
भारत ने पूर्वी लद्दाख और उत्तराखंड के बाद अब अरुणाचल प्रदेश के तवांग से लगने वाली सीमा पर मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।
भारत ने पूर्वी लद्दाख और उत्तराखंड के बाद अब अरुणाचल प्रदेश के तवांग से लगने वाली सीमा पर मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। चीन की हरकतों को देखते हुए भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के नजदीक 40 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वालीं अल्ट्रालाइट एम-777 हावित्जर तोपों को तैनात किया है। ये तैनाती स्वीडन की बोफोर्स तोपों के अतिरिक्त अत्याधुनिक एल 70 विमानभेदी तोपों के अलावा की गई है।
अरुणाचल से लगी सीमा पर सैन्य क्षमताओं वाले गांव बसा रहा ड्रैगन
चीन ने अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर सेना की तैनाती और कंस्ट्रक्शन गतिविधियां तेज कर दी हैं। बॉर्डर के पास चीन ऐसे गांव बना रहा है जो सैन्य गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। भारत भी चीन की इन हरकतों को ध्यान में रखते हुए अपनी स्ट्रैटजी बना रहा है। ये जानकारी ईस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने दी है।
जनरल पांडे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में चीन की मिलिट्री एक्सरसाइज की तेजी और समय में इजाफा हुआ है। ऐसे में भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और इसके लिए बहुत उच्च स्तर की तैयारी है।
चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर मजबूत होगी भारतीय सेना
उन्होंने जानकारी दी कि सेना के आधुनिकीकरण के लिए इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप (IBGs) की मंजूरी दी जा चुकी है। ये ग्रुप तेजी से और ज्यादा असरदार तरीके से आगे बढ़ने में सक्षम हैं। इनमें सैनिक, तोप, एयर डिफेंस, टैंक और लॉजिस्टिक यूनिट्स शामिल हैं। इससे चीन और पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना की युद्ध क्षमताओं में इजाफा होगा।
जनरल पांडे का कहना है कि पूर्वी इलाके में चीन की बराबरी के लिए उपकरण बढ़ाए जा रहे हैं। इसके साथ ही काउंटर ड्रोन टेक्नोलॉजी खरीदने पर भी विचार चल रहा है। वहीं फॉरवर्ड इलाकों में सेना की क्षमताएं बढ़ाने के लिए नए लॉजिस्टिक स्टोर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश में पिछले महीने हुई थी झड़प
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में पिछले महीने भारतीय जवानों की चीन के सैनिकों से झड़प हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन के 200 सैनिक तिब्बत की तरफ से भारतीय सीमा में घुस आए थे, जिन्हें भारतीय जवानों ने खदेड़ दिया।
अरुणाचल में घुसपैठ करता रहा है चीन
करीब 9 महीने पहले एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन ने अरुणाचल में भारत की सीमा से साढ़े चार किलोमीटर अंदर एक गांव बसा लिया है। इसमें 100 से ज्यादा घर बनाए गए हैं। यह गांव सुबनसिरी जिले में सारी चु नदी के किनारे बसाया गया है। यह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास का एरिया है। US बेस्ड इमेजिंग कंपनी प्लेनेट लैब्स ने इसकी तस्वीरें जारी की थीं।
पहली फोटो अगस्त 2019 की है, जिसमें कोई कंस्ट्रक्शन नहीं है। दूसरी फोटो नवंबर 2020 की है, जिसमें कई घर बने दिख रहे हैं। ये फोटो प्लेनेट लैब्स की तरफ से जारी की गई थीं।
अगस्त में उत्तराखंड में घुस आए थे चीन के 100 सैनिक
पिछले दिनों खबर आई थी कि चीन के 100 सैनिकों ने 30 अगस्त को उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में घुसपैठ की थी और 3 घंटे वहां रहने के बाद लौट गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घोड़ों पर आए चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर तोड़फोड़ की और लौटने से पहले एक पुल भी तोड़ दिया था। बता दें कि बाराहोती वही इलाका है जिसमें चीन ने 1962 की जंग से पहले भी घुसपैठ की थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 7 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 7 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 7 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 7 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 10 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 12 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 12 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 14 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 14 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 16 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 16 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले

