अब पार्टटाइम आतंकी:दहशतगर्द सिर्फ एक हमला कर आम जिंदगी जी रहे, इसलिए ट्रेसिंग मुश्किल; सुरक्षाबलों ने ऐसी 10 घटनाओं की लिस्ट तैयार की
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को आतंकी हमले में सेना के एक JCO समेत 5 सैनिक शहीद हो गए। हमलावर आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इन दिनों आतंकियों ने एक तरीका निकाला है, ताकि उनकी पहचान नहीं हो पाए।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को आतंकी हमले में सेना के एक JCO समेत 5 सैनिक शहीद हो गए। हमलावर आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इन दिनों आतंकियों ने एक तरीका निकाला है, ताकि उनकी पहचान नहीं हो पाए। दरअसर LOC पर सख्ती की वजह से सेना को घुसपैठ रोकने में कामयाबी मिली है। दूसरी ओर, घाटी में सेना ने संदिग्ध युवाओं के परिवार के साथ मिलकर नए आतंकियों की भर्ती पर भी लगभग लगाम लगा रखी है। कई युवाओं को मुख्यधारा में लाया गया है।
इन वजहों से आतंकी संगठनों के पास स्थायी आतंकियों की कमी हो गई है। इसलिए पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों ने पार्टटाइम आतंकियों से हमले कराने का तरीका अपनाया है। यह बात मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसियों को घाटी में बैठे हैंडलर्स को पाकिस्तान से भेजे गए संदेशों को इंटरसेप्ट करने से पता चली है। ये संदेश घाटी में स्लीपर सेल्स के हैंडलर्स को आते हैं।
पिछले दिनों आम लोगों पर जो हमले हुए, उनमें शामिल हमलावर नए थे। उनका पिछला रिकॉर्ड नहीं है। आतंकी संगठन इन्हें मोटी रकम देकर सिर्फ एक हमले में इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके बाद आतंकी संगठन इनसे नाता तोड़ देते हैं, इसलिए इन्हें ट्रेस करने में मुश्किल हो रही है। सुरक्षाबलों ने ऐसी 10 घटनाओं की लिस्ट तैयार की है।
इसलिए बढ़े हमले
केंद्र सरकार ने कश्मीरी विस्थापितों और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों को 41 लाख से ज्यादा निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। इससे गैर-मुस्लिम काफी उत्साहित थे। यही पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की बौखलाहट की पहली बड़ी वजह है। इसलिए न सिर्फ हिंदुओं, बल्कि सिखों काे भी निशाना बनाया जा रहा है। ताकि, इनमें दशहत फैले। नागरिक आतंकियों के सॉफ्ट टारगेट हैं।
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, घाटी में हिंसा में बढ़ोतरी दो घटनाक्रमों के बीच हुई है। पहला- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की विकास परियोजनाओं को देखने के लिए देशभर से 160 से अधिक पत्रकारों ने दौरा किया था। इसके अलावा ‘आउटरीच प्रोग्राम’ के तहत केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के लगातार दौरे हो रहे हैं। दूसरा- अक्टूबर के आखिर में गृहमंत्री अमित शाह कश्मीर जा रहे हैं।
गैर-मुस्लिमों पर हमले के शक में 1000 संदिग्ध लोग हिरासत में लिए
पिछले हफ्ते मखनलाल बिंद्रू जैसे गैर-मुस्लिमों पर हुए हमले के दोषियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने 4 दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। अकेले श्रीनगर में 100 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए हैं।
370 हटने के बाद हिंदुओं ने घाटी नहीं छोड़ी, इसलिए भी घबराए आतंकी
5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 हटाया गया। उसके बाद से 5 अगस्त 2021 तक एक भी हिंदू परिवार का विस्थापन नहीं हुआ। जम्मू-कश्मीर प्रशासन इसे अपनी उपलब्धि बता रहा था। यह बात आतंकियों को लगातार परेशान कर रही थी। इसलिए, उन्होंने दशहत फैलाने के लिए गैर-मुस्लिमों पर हमले शुरू किए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 8 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 8 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 8 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 9 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 12 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 13 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 14 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 15 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 16 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 17 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 17 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले