देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

कॉमरेड होमी दाजी के ९५वें जन्मदिवस पर परिसंवाद का आयोजन साथ ही वे जन नेता के साथ ही एक अद्वितीय शिक्षक भी थे

कॉमरेड होमी दाजी जन नेता के साथ ही एक अद्वितीय शिक्षक भी थे जिन्होंने इस शहर की एक पूरी पीढ़ी को सर्वहारा की राजनीति और निर्भीक जन संघर्ष की शिक्षा दी।

Abhishek Raghuvanshi7 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कॉमरेड होमी दाजी जन नेता के साथ ही एक अद्वितीय शिक्षक भी थे जिन्होंने इस शहर की एक पूरी पीढ़ी को सर्वहारा की राजनीति और निर्भीक जन संघर्ष की शिक्षा दी। वे सड़क से लेकर संसद तक मजदूरों, मजलूमों और आम जनता के सवालों को उठाते और उनके लिए संघर्ष करते थे। आज हम सही मुद्दों पर भी प्रश्न करना और सड़क पर आना भूल गए हैं। आज देश पर धर्म और जाति की राजनीति ने कब्ज़ा कर लिया है।

यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी आनंद मोहन माथुर ने पूर्व सांसद एवं जन नेता तथा ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के पूर्व महासचिव कॉमरेड होमी दाजी के ९५वें जन्मदिवस पर समाजवादी विचार प्रसार केंद्र, इन्दौर द्वारा आयोजित परिसंवाद में, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियाँ और हमारा दायित्व विषय पर बोलते हुए कही।

परिसंवाद में बोलते हुए गांधीवादी विचारक एवं अभिभाषक अनिल त्रिवेदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में राजनीति को अर्थनीति संचालित कर रही है यही स्थिति भारत में भी है। वित्तीय पूँजी और कारपोरेट जगत के हित सर्वोपरि हो गए हैं और आम आदमी हाशिए पर है। देश ने राजनितिक और सामाजिक जनजागरण से आज़ादी हासिल की और लोकतान्त्रिक व्यवस्था अपनाई, मगर आज वह खतरे में है। देश तो दूर आज एक भी राजनीतिक पार्टी में लोकतंत्र नहीं है। केवल व्यक्ति पूजा और अधिनायकवाद है। राजनीति में कार्यकर्ता गौण हो गया है और वह वैचारिक एवं नीतिगत रूप से उदासीन होकर मात्र अनुयायी या पूर्जा है। आम जनता की बहस के केंद्र में आज राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक मुद्दे गायब हो गए है, इन विषयों पर पूर्णतः असफल सत्ता आज डरी हुई है। विपक्ष को एकजुट होकर आमजन को उस पर आसन्न संकट से अवगत करा कर उसकी आवाज को मज़बूत बनाना होगा।

लेखक एवं विचारक सुरेश उपाध्याय ने कहा कि राजनीति जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है। आज देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। असंगठित क्षेत्र, लघु व्यापार एवं उद्योग, कृषि क्षेत्र के संकट से निपटने मे नाकामयाबी को छिपाने के लिए सत्तान्मुखी राजनीति हो रही है। बिखरा विपक्ष और ध्रुवीकरण की राजनीति गंभीर चुनौती है। मगर इस निराशा के बीच देश भर में जारी छात्र, किसान, मज़दूर, जन आंदोलन विश्वास पैदा करते हैं। इन आन्दोलनों को एकजुट और विस्तृत करने कि आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद कल्याण जैन ने कहा कि आज जिस तरह की राजनीति देश में हो रही है राष्ट्रीय एकता, संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता यहाँ तक कि जीने का अधिकार भी खतरे में है। इन विपरीत परिस्थितियों में दाजी का जीवन हमें संघर्ष की ऊर्जा और दिशा देता है।

कार्यक्रम के संयोजक, समाजवादी विचार केंद्र के अरविंद पोरवाल ने कहा कि लोकतंत्र भारत के संविधान की आत्मा है। विपक्ष विहीन राजनीति की बातें और दावे करना अपने आप में गैर संवैधानिक और अलोकतांत्रिक सोच है। कॉमरेड होमी दाजी का सम्मान या स्मरण एक सभा नहीं वरन मज़दूर, जन आंदोलन का कायाकल्प और एक बेहतर समाज के लिए अन्याय और शोषण के खिलाफ़ एक अथक, सतत संघर्ष ही हो सकता है।

अतिथियों का स्वागत अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, भाकपा के रुद्रपाल यादव एवं माकपा के कैलाश लिम्बोदिया ने किया। आभार प्रदर्शन रामेश्वर गुप्ता ने किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 2 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 3 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहले
प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 10 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 10 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 10 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
↑