पालदा क्षेत्र में बदमाश द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जांच अधिकारी के अनुसार बदमाश के खिलाफ भंवरकुआं थाने पर 6 अपराध पूर्व में पंजीबद्ध है। फिलहाल आरोपी की गुंडा फाइल तैयार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल भंवरकुआं थाना क्षेत्र के कुमार भट्टी पालदा में रहने वाली महिला ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई, कि क्षेत्र का बदमाश योगेश उर्फ झूला घर के सामने खड़ा था, जब महिला ने इस बात का विरोध किया, तो बदमाश महिला के घर में घुस आया और छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच अधिकारी के अनुसार बदमाश के विरूद्ध थाने पर 6 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के खिलाफ गुंडा फाइल तैयार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
