इंदौर की खजराना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भूमाफिया जयेंद्र बम को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है फरार चल रहे भूमाफिया पर पुलिस द्वारा इनाम की भी घोषणा की गई थी
दरसअल इंदौर की खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहा भूमाफिया जयेंद्र बम पलासिया क्षेत्र में देखा गया वही तुरंत खजराना थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर आरोपी जयेंद्र बम को गिरफ्तार किया वही पुलिस ने बताया कि जयेंद्र बम द्वारा जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए फर्जी अहमदनगर वेलफेयर सोसाइटी व उसके अन्य साथियो के साथ मिलकर आमजनों से अवैध लाभ के लिए छलपूर्वक एवं धोखाधड़ी पूर्वक राशि प्राप्त की तथा जागृति गृह निर्माण संस्था के प्लाटों की कीमत से 2 से 3 गुना ज्यादा राशि प्राप्त करके भी रजिस्ट्री नही करवाई थी और कई लोगो को रजिस्ट्री कर दि गई थी भूमाफिया द्वारा लाखो रुपय केधोखाधड़ी कर अवैध प्लाट बेच दिए थे वही आरोपी जयेंद्र बम से खजराना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी कई जमीनों का खुलासा होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है।
