इंदौर में वायु प्रदूषण का स्तर कम करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई… इंदौर नगर पालिका निगम, प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड और आरटीओ के अधिकारियों के बीच हुई… बैठक में इस बात पर विचार विमर्श किया गया कि आखिर किस तरीके से ट्रैफिक सहित प्रदूषण की अन्य जिम्मेदार गतिविधियों पर नियंत्रण कर वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके ।
इंदौर शहर अनलॉक हो चुका है… लॉकडाउन के दौरान जब वाहनों का मूवमेंट लगभग ना के बराबर था,तब शहर की आबोहवा में प्रदूषण के लिहाज से खासा सुधार देखा गया था… लेकिन अब जब शहर अनलॉक हुआ है तो वाहनों की हलचल के साथ ही अन्य गतिविधियां भी चालू हो गई है …इनमें कई ऐसी गतिविधि हुई है जिसके कारण वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है… यही वजह है कि इस गंभीर विषय पर चर्चा के लिए मंगलवार को इंदौर नगर पालिका निगम, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और आरटीओ की संयुक्त बैठक हुई… इस बैठक में इस बात को लेकर विचार-विमर्श किया गया कि आखिर किन तरीकों को अपनाकर वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है… बैठक के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से यह जानकारी साझा की गई कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक के दबाव के कारण सबसे ज्यादा प्रदूषण का स्तर बढ़ता है… सभी अधिकारियों के बीच इस बात मुद्दे पर मंथन हुआ कि आखिर किस तरीके से ट्रैफिक का दबाव कम कर प्रदूषण पर कंट्रोल किया जा सकता है ।बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी विभाग मिलकर साइकिल चलाने के प्रति भी आमजन को जागरूक करेंगे
