पैसे चाहिए थे:पिता ने 200 रुपए के सरिए बेच दिए तो बेटे ने मार-मारकर अधमरा किया, मौत
लसूड़िया क्षेत्र में मामूली बात पर बेटे ने पिता की पीटकर हत्या कर दी। पिता ने बेटे से रुपए मांगे तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद पिता ने घर के सरिए बेच दिए। यह बात बेटे को पता चली तो उसने पिता को मार-मारकर अधमरा कर दिया।
लसूड़िया क्षेत्र में मामूली बात पर बेटे ने पिता की पीटकर हत्या कर दी। पिता ने बेटे से रुपए मांगे तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद पिता ने घर के सरिए बेच दिए। यह बात बेटे को पता चली तो उसने पिता को मार-मारकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, वहां इलाज के दौरान छह दिन बाद उसके पिता ने दम तोड़ दिया। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, मृतक का नाम संजय गोलाई (45) निवासी स्कीम-78 है। आरोपी बेटे का नाम राहुल है, दोनों मजदूरी करते हैं। उनके घर में किचन बनाने का काम चल रहा था। 13 जनवरी की शाम संजय ने घर के लोगों से रुपए मांगे। उन्होंने नहीं दिए तो संजय ने 200 रुपए के सरिए बेच दिए।
यह पता चलते ही राहुल संजय को मुक्के और लात मारने लगा। उसने पिता के पेट पर इतने वार किए कि वह अधमरा हो गया। परिवार ने बीच बचाव किया, लेकिन राहुल पर तो खून सवार था। उसकी पिटाई से संजय के पेट में गंभीर चोटें लगी थीं। आरोपी राहुल शराब पीने का आदी है। वह नशे में पहले भी घर वालों के साथ मारपीट करता रहा है।
68 हत्याओं में दोस्त या रिश्तेदार आरोपी
एक साल में शहर में 68 हत्या के केस दर्ज हुए हैं। इन हत्याओं में 70 प्रतिशत आरोपी परिचित, पड़ोसी, दोस्त और दूर के रिश्तेदार हैं। जबकि 30 प्रतिशत हत्या के केस में सगे रिश्तेदार हैं, जिसमें पिता, पुत्र, भाई और अन्य लोग शामिल रहे। 68 हत्या के केस में करीब 50 मामलों में हत्या चाकू मारने से हुई है। अन्य मामलों में लाठी-डंडों से मारपीट के बाद हत्या की गई।
मामूली बातों पर इस तरह की गई हत्या
जनवरी 2026 : एरोड्रम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वह संबंध बनाने से मना करती थी।
दिसंबर 2025 : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चारु ठाकुर ने अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ पड़ोसी यश की हत्या करवा दी। विवाद तब शुरू हुआ था जब यश ने चारु पर कमेंट किया था।
अगस्त 2025 : विजय नगर इलाके में गुटखा थूकने का विरोध करने पर एक ढाबा मालिक लेखराज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
दिसंबर 2025 : आजाद नगर क्षेत्र में टकराने की मामूली बात पर कुछ युवकों और नाबालिगों ने मिलकर नीरज की चाकू मारकर हत्या कर दी।
नवंबर 2025 : खजराना में दोस्तों के बीच लेनदेन और गर्लफ्रेंड पर की गई टिप्पणी को लेकर एक दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर दूसरे दोस्त की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले