एमआइजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेहरू नगर में एक बदमाश ने चाबी बनाने के बहाने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश घर में से सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गया था मामले की शिकायत फरियादी द्वारा थाने पर की गई थी
वही वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सराफा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एमआइजी थाना प्रभारी विनोद दीक्षित के अनुसार पकड़ाया आरोपी सिकलीगर है और चाबी बनाने का काम करता है इसी बहाने से वह घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
