फिलीस्तीन को मदद देगा पाकिस्तान:इमरान सरकार फिलिस्तीन को मेडिकल किट्स भेजेगी; विदेश मंत्री इजराइल को रोकने की रणनीति बनाने तुर्की पहुंचे
इजराइल-फिलीस्तीन की ताजा जंग में अब तक करीब 220 लोग मारे जा चुके हैं। फिलीस्तीन संगठन हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन बताता है) इजराइल पर रॉकेट हमले कर रहा है। जवाब में इजराइली एयरफोर्स बम बरसा रही है।
पाकिस्तान सरकार ने इजराइली हमले झेल रहे फिलीस्तीन को मदद देने का फैसला किया है। मंगलवार रात इमरान खान की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें यह तय किया गया कि पाकिस्तान सरकार कोविड संकट से घिरे फिलीस्तीनियों को मेडिकल एड यानी चिकित्सीय मदद देगी। मीटिंग के बाद इमरान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने यह ऐलान किया। इजराइल-फिलीस्तीन की ताजा जंग में अब तक करीब 220 लोग मारे जा चुके हैं। फिलीस्तीन संगठन हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन बताता है) इजराइल पर रॉकेट हमले कर रहा है। जवाब में इजराइली एयरफोर्स बम बरसा रही है।
इसके पहले, पाकिस्तान ने इजराइल के खिलाफ काफी बयानबाजी की और उससे फिलीस्तीन पर हमले रोकने को कहा। मंगलवार को ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी तुर्की पहुंचे। वे यहां राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्डोगन और वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात करके इजराइल के खिलाफ रणनीति का खाका तैयार करेंगे।
कैबिनेट का फैसला
इमरान खान की कैबिनेट मीटिंग के बाद फवाद चौधरी ने मीडिया से कहा- फिलीस्तीन सिर्फ इजराइली हमलों से ही नहीं, बल्कि कोविड-19 से भी जूझ रहा है। पाकिस्तान सरकार ने उसकी मदद का फैसला किया है। हम मेडिकल इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें फिलीस्तीन भेज रहे हैं। कैबिनेट में इस बारे में प्रस्ताव लाया गया था। इस पर सभी की रजामंदी थी। उन्होंने कहा- फिलीस्तीन को लेकर हमारे नीति मोहम्मद अली जिन्ना के जमाने से एक ही है। मुस्लिम देश भी हमारे साथ हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति एर्डोगन इस मामले में जो दिल में सोचते हैं, वही हमारे प्रधानमंत्री जुबान से बोलते हैं। शुक्रवार को हम फिलीस्तीन के समर्थन में एकता दिवस मनाएंगे।
तुर्की पहुंचे कुरैशी
एक तरफ जहां मुस्लिम देशों का संगठन ‘ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्री’यानी OIC इस मामले पर सिर्फ बयान जारी कर रहा है, वहीं पाकिस्तान और तुर्की खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं। इमरान ने विदेश मंत्री कुरैशी को तुर्की भेजा है। यहां वे कुछ और मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर इजराइल के खिलाफ रणनीति बनाएंगे। फिर ये सभी एक ही प्लेन से न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। यहां संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के खिलाफ एक नया प्रस्ताव लाया जाएगा।
इस बीच एक खबर अमेरिका से भी आ रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार रात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। हालांकि, इसका ब्योरा नहीं मिल पाया है।
इजराइल की हर हरकत पर नजर
दूसरी तरफ, इजराइल मुस्लिम देशों में चल रही तमाम गतिविधियों पर नजर रख रहा है। ओआईसी में तो सिर्फ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था और इजराइल से फौरन हमले रोकने की मांग की गई थी। वहीं, पाकिस्तान और तुर्की इस मामले में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सोमवार को ही इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया था कि गाजा पट्टी पर हमले किसी भी सूरत में बंद नहीं किए जाएंगे कि हमास को खत्म करने के बाद ही अमन बहाली हो सकती है। दूसरी तरफ, इजराइली विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वो तमाम डिप्लोमैटिक चीजों और कार्यवाहियों पर करीबी नजर रख रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 9 दिन पहले