देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 12 बार पढ़ी गई

केरल की सियासत:रिकॉर्ड मतों से जीतने वाली रॉकस्टार मंत्री सैलजा को कैबिनेट में जगह नहीं; भावी CM मानी जा रही थीं

स्वास्थ्य मंत्री सैलजा बोलीं- मैं अनुशासित सिपाही, जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगी काेराेना महामारी से निपटने के ‘केरल माॅडल’ को दुनियाभर में पहचान मिली।

Abhishek Raghuvanshi19 मई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

काेराेना महामारी से निपटने के ‘केरल माॅडल’ को दुनियाभर में पहचान मिली। इस उपलब्धि में सबसे अहम भूमिका रही पिनरायी विजयन सरकार की स्वास्थ्य मंत्री सैलजा की। उन्हें ‘कोरोना स्लेयर’ (कोरोना को मार गिराने वाला) तक कहा जाने लगा। विजयन सरकार हाल ही के चुनाव बाद ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में लौटी तो उसके पीछे एक कारण यह उपलब्धि भी रही। इसके बावजूद मुख्यमंत्री विजयन दूसरी बार जब अपनी टीम (मंत्रियों की) बना रहे हैं, तो उसमें सैलजा का नाम नहीं है। इससे खुद वाम माेर्चा (एलडीएफ) के लोग हैरान हैं।

वैसे, सैलजा ने काेराेना नियंत्रण में ही नहीं राजनीति में भी झंडे गाड़े थे। विधानसभा चुनाव में उन्हाेंने मट्टानूर सीट पर रिकॉर्ड 61,035 वाेट के अंतर से जीत हासिल की। केरल में यह जीत का नया कीर्तिमान रहा। इसे केरल और उसके बाहर के लोगों ने कोरोना की दो लहरों से बखूबी मुकाबले की उनकी रणनीति पर मोहर की तरह देखा।

इससे पूर्व 2018 में राज्य में घातक निपाह वायरस भी फैला था। उससे जंग के उनके नेतृत्व की भी कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने तारीफ की थी। इसीलिए माना जा रहा था कि इस बार वे मुख्यमंत्री विजयन के नेतृत्व वाली सरकार में नंबर दो की हैसियत पर रह सकती हैं। पर उन्हें अब पार्टी सचेतक की जिम्मेदारी दी जा रही है।

विजयन को वाम गठबंधन ने अपना फिर नेता चुन लिया है। वे 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। वहीं इस घटनाक्रम पर सैलजा ने कहा कि वह माकपा की अनुशासित कार्यकर्ता हैं। जो भी जिम्मेदारी पार्टी देगी, वह उसे निभाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नए चेहरे सरकार में लाना चाहती है। ताकि शासन को नई सोच, नई दिशा मिले।

वैक्सीन की एक भी डोज खराब नहीं होने दी
स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्री के रूप में सैलजा केरल में दोनों कोरोनावायरस तरंगों के कुशल संचालन के लिए एक ब्रांड बनकर उबरी थीं। देश में वायरस का पहला मामला केरल में आया, इसके बाद उन्होंने और उनकी टीम ने हर चुनौती का बेहतर तरीके से सामना किया। महामारी से लड़ने के ‘केरल मॉडल’ को व्यापक रूप से मान्यता मिली। यहां तक कि टीकाकरण में भी शून्य बर्बादी का मॉडल पेश किया। राज्य को मिले 65 लाख टीकों में से एक भी डोज नहीं खराब हुई।

कैबिनेट में आखिर सैलजा क्यों नहीं?
सूत्र बताते हैं कि सैलजा को नई मंत्रिपरिषद में जगह न देने के पीछे विजयन की एकछत्र राज की मंशा और माकपा की अंदरूनी लड़ाई है। राजनीतिक जानकार उनको भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी देखते हैं। शायद यही विजयन को अपने लिए चुनौती लगी है।

पार्टी सांसद ने कहा- नीतिगत फैसला है
​​​​माकपा के राज्यसभा सदस्य इलामालाेम करीम ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि सैलजा को शामिल न करना नीतिगत फैसला है। मुख्यमंत्री के अलावा किसी काे दूसरा कार्यकाल नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘हमारे नेता सत्ता के भूखे नहीं है। सैलजा के योगदान की पार्टी बहुत कद्र करती है।’

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑