सैनिकों की वापसी के बावजूद India-China में Tension बरकरार, US Intelligence Report में जताई गई चिंता
वॉशिंगटन: भारत और चीन (India-China) ने सीमा विवाद (Border Dispute) हल करने के लिए भले ही कई इलाकों से अपने सैनिकों को हटा लिया हो, लेकिन दोनों देशों में तनाव अभी भी बरकरार है.

वॉशिंगटन: भारत और चीन (India-China) ने सीमा विवाद (Border Dispute) हल करने के लिए भले ही कई इलाकों से अपने सैनिकों को हटा लिया हो, लेकिन दोनों देशों में तनाव अभी भी बरकरार है. एक अमेरिकी इंटेलीजेंस रिपोर्ट (US Intelligence Report) में भारत-चीन के मौजूदा हालातों पर चिंता जाहिर की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमा पर टकराव वाले कुछ बिंदुओं से सेनाएं पीछे करने के बावजूद दोनों देशों के बीच भारी तनाव है. दशकों बाद नई दिल्ली और बीजिंग के बीच इस तरह के विस्फोटक हालात बने हैं.
कई Round की बातचीत हुई
अमेरिका के ‘ऑफिस ऑफ डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलीजेंस’ की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन में कई दौर की बातचीत के बाद फरवरी के मध्य में कुछ स्थानों से सेनाएं पीछे हटी हैं, जो सकारात्मक बदलाव है लेकिन दोनों देशों में तनाव अभी भी बरकरार है. बता दें कि यह रिपोर्ट विश्वव्यापी खतरों का आकलन करने के लिए हर साल तैयार की जाती है और इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति को अवगत कराया जाता है.
Border Dispute काफी गंभीर
इस रिपोर्ट में पिछले साल मई से भारत-चीन सीमा पर पनपे विवाद और दोनों देशों के बीच 1975 के बाद हुई खूनी झड़प को काफी गंभीर मामला बताया गया है. रिपोर्ट में आंतरिक और अंतरदेशीय संघर्षों के कारण अमेरिकी नागरिकों और अमेरिकी हितों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष चुनौती मिलने की आशंका जताई गई है. साथ ही कई देशों में सिविल वॉर और अलगाववाद के कारण हिंसा भड़कने की बात कही गई है.
Pakistan को भी दी हिदायत
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2020 के बाद से चीन के कब्जे वाले सीमावर्ती इलाकों में तनाव जारी है. मध्य फरवरी तक कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्ष विवादित सीमा के पास कुछ इलाकों से अपनी सेनाएं और उपकरण वापस बुला रहे हैं. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यदि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ज्यादा बढ़ता है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत के सैन्य कार्रवाई करने की संभावना ज्यादा है.
पड़ोसियों को ताकत दिखा रहा China
अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्यूनिटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के पाकिस्तान की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई का सैन्य जवाब देने की संभावना ज्यादा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका कम है, लेकिन संकट और ज्यादा बढ़ सकता है जिससे तनाव भी बढ़ सकता है. रिपोर्ट में परमाणु शक्तियों के बीच तनाव को दुनिया के लिए चिंता का विषय बताया गया है. साथ ही कहा गया है कि चीन सरकारी साधनों का इस्तेमाल करके अपने क्षेत्रीय पड़ोसियों के ऊपर ताकत दिखा रहा है, जिसमें ताइवान के ऊपर दावा ठोंकना शामिल है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 56 मिनट पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 1 घंटा पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 2 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 3 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 4 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 5 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 5 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 15 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 20 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 21 घंटे पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 21 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 22 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 1 दिन पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 दिन पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 दिन पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 दिन पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले