इंदौर में भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक कार्रवाई
तीन संस्थाओं की चार कॉलोनियों में 6 हजार 890 करोड़ से ज्यादा की जमीन मुक्त1700 करोड़ से ज्यादा की जमीन सिरेंडर करने की खरीददारों ने की पेशकश भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने महज चार गृह निर्माण संस्थाओं की 6 हजार 890 करोड़ से ज्यादा की जमीन भूमाफियाओं से मुक्त करवा ली गई है।
- तीन संस्थाओं की चार कॉलोनियों में 6 हजार 890 करोड़ से ज्यादा की जमीन मुक्त
- 1700 करोड़ से ज्यादा की जमीन सिरेंडर करने की खरीददारों ने की पेशकश
भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने महज चार गृह निर्माण संस्थाओं की 6 हजार 890 करोड़ से ज्यादा की जमीन भूमाफियाओं से मुक्त करवा ली गई है। आश्चर्य है ना मगर ये सच है। अपने आप में एक ऐतिहासिक काम है और प्रशासन के इन प्रयासों के चलते 3 हजार से ज्यादा पीड़ित सदस्यों का सपना पूरा होने की उम्मीद बंध गई है जो वर्षो से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस काम का श्रेय निश्चित रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है, जिन्होंने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को फ्री हैंड दिया। बस एक इशारा था और कलेक्टर सिंह एंटी भूमाफिया अभियान के रोल मॉडल बन कर उभर गए। इंदौर में इससे पहले तीन बार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा चुका है। संस्थाओं की जमीनों पर से कब्जे हटाने और रसूखदार भूमाफियाओं पर नकेल कसने की कार्रवाई पहली बार हुई है। यहीं कारण है कि जिन लोगों ने भूमाफियाओं के प्रभाव में जमीने खरीद ली वे खुद आगे आकर जमीन सिरेंडर करने के आवेदन दे रहे है। अभी तक एक दर्जन लोग जमीन छोड़ने की पेशकश कर चुके है। इसके पीछे मुख्य कारण भूमाफियाओं के सरगनाओं पर केस दर्ज होने से फैली दहशत है।
खौफ में होने लगी जमीनें करो सिरेंडर –
गृह निर्माण संस्थाओं की जमीन खरीदने वालों में खासी दहशत फैली हुई है। रसूखदार भूमाफियाओं के प्रभाव में आकर जमीन खरीदने वाले बारह लोगों ने प्रशासन को जमीन सिरेंडर का आवेदन दिया है। देवी अहिल्या संस्था, श्रीराम गृह निर्माण, जाग्रति गृह निर्माण संस्था की 44 एकड़ से ज्यादा जमीन छोड़ने की पेशकश खरीददार कर चुके है। इस जमीन का बाजार भाव 1700 करोड़ के लगभग है। जमीन सिरेंडर के जो आवेदन मिले है उनमे देवी अहिल्या संस्था की 9, श्रीराम संस्था की 3 और जाग्रति गृह निर्माण की 2 रजिस्ट्रियां शामिल है।
रेवड़ी की तरह बांट दी गई जमीन –
इंदौर में भूमाफियाओं के रसूख का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि तमाम कानून को तांक पर रख गृह निर्माण संस्थाओं की जमीने रेवड़ी की तरह बांट दी गई। यह सारा काम डमी अध्यक्षों के हाथ से करवाया जो आज भागते फिर रहे है। बॉबी ने सूदन को देवी अहिल्या संस्था का अध्यक्ष बनवाया था जिसके जरिए अयोध्यापुरी कॉलोनी की 8 एकड़ से ज्यादा जमीन सुरेंद्र संघवी, दीपक जैन उर्फ दिलीप सिसोदिया उर्फ मद्दा, कई केसों में फरार चल रहा भूमाफिया अरूण डागरिया का साला अतुल सुराणा 14 लोगों के नाम कर दी गई। श्री महालक्ष्मी नगर की 37 एकड़ से ज्यादा जमीन सूदन के ही जरिए 10 लोगों को बैची गई। इसी प्रकार मजदूर पंचायत संस्था की पुष्पविहार कॉलोनी में 4 एकड़ से ज्यादा जमीन संस्था मेनेजर नसीम हैदर के हाथों मल्हार होटल्स प्रा.लि के गुरमित पिता भगत सिंह छाबड़ा, केशव नाचानी और ओमप्रकाश धनवानी को बैची गई।
कब्जा मुक्त हुई चार कॉलोनियों की फैक्ट फाइल –
देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था –
कॉलोनी – अयोध्यापुरी कॉलोनी
कुल जमीन – 3 लाख 76 हजार 629 वर्गफुट
बाजार भाव – 564 करोड़ 94 लाख 35 हजार रुपए
देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था –
कॉलोनी – श्री महालक्ष्मी नगर
कुल जमीन – 16 लाख 14 हजार 263 वर्गफुट
बाजार भाव – 1614 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपए
मजदूर पंचायत गृह निर्माण संस्था –
कॉलोनी – पुष्पविहार कॉलोनी
कुल जमीन – 30 लाख 90 हजार 146 वर्गफुट
बाजार भाव – 4635 करोड़ 21 लाख 90 हजार रुपए
श्रीराम गृह निर्माण संस्था –
कॉलोनी – श्रीराम कॉलोनी
कुल जमीन – 2 लाख 17 हजार 430 वर्गफुट
बाजार भाव – 76 करोड़ 10 लाख 5 हजार रुपए

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले