कैसे स्वीकृत होगा कालिंदी हाउसिंग सोसाइटी का नक्शा
न्यायालयों के आदेशों और आईडीए बोर्ड संकल्प ही है मुख्य अड़चनहर बार जमीन की जंग शुरू होते ही आईडीए फेंकता है पांसाकमिश्नर और कलेक्टर को भ्रामक जानकारी दे उलझा रहे संस्था को आईडीए ने एक बार फिर कमिश्नर और कलेक्टर के साथ मीडिया को भी गलत और भ्रामक जानकारी देकर कहा है कि कालिंदी हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों को 98 प्लॉट दिलवाएंगे।
- न्यायालयों के आदेशों और आईडीए बोर्ड संकल्प ही है मुख्य अड़चन
- हर बार जमीन की जंग शुरू होते ही आईडीए फेंकता है पांसा
- कमिश्नर और कलेक्टर को भ्रामक जानकारी दे उलझा रहे संस्था को
आईडीए ने एक बार फिर कमिश्नर और कलेक्टर के साथ मीडिया को भी गलत और भ्रामक जानकारी देकर कहा है कि कालिंदी हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों को 98 प्लॉट दिलवाएंगे। संस्था आईडीए की खत्म योजना 53 में उलझी हुई है और आईडीए का कहना है कि अभी संस्था को कोई नक्शा टीएनसीपी से पास नहीं है, लेकिन करवा लेंगे। हकीकत यह है कि आईडीए संस्था का नक्शा स्वीकृत करवा ही नहीं सकता।
योजना 53 और संस्था को लेकर न्यायालयों के आदेशों और आईडीए खुद का बोर्ड संकल्प ऐसा नहीं होने देगा। इसके अलावा आईडीए खुद भी अलग-अलग मंचों पर स्वीकार कर चुका है कि योजना पूरी तरह से त्यागी जा चुकी है। जब योजना ही नहीं है, तो संस्था का नक्शा आईडीए किस हैसियत से पास करवाएगा, इसका जवाब आईडीए के जिम्मेदारों के पास नहीं है।
इन बिंदुओं की वैधानिकता को कैसे नकारेगा आईडीए
- – योजना की वैधानिकता को चुनौती देने वाली किसानों की याचिका 5 अक्टूबर 1996 (एमपी-244/87) हाईकोर्ट में लगी। आदेश में योजना को निरस्त कर दिया गया।
- – इसके बाद प्राधिकारण ने एलपीए 44/97, 45/97 के साथ कुल 13 एलपीए कोर्ट मे पेश की। इसमें 1 मई 1998 को प्राधिकरण की याचिका निरस्त हो गई। कोर्ट ने संपूर्ण योजना निरस्त करने का आदेश दिया।
- – कोर्ट के युगल पीठ के आदेश के पालन मे प्राधिकारण ने 16 अक्टूबर 1998 को बोर्ड संकल्प 327 को पास कर योजना 53 का त्याग कर नई योजना घोषित करने का निर्णय लिया।
- – डब्ल्यूपी/1045/98 में 17 नवंबर 1998 को आदेश आया, जिसमें 5 अक्टूबर 1996 को एकल पीठ एवं 1 मई 1998 के युगल पीठ के आदेश के अनुक्रम में स्पष्ट किया की योजना सभी के लिए समाप्त है। प्राधिकरण का 23 जून 1998 को याचिकाकर्ता को दिया पत्र क्रमांक 860 निरस्त कर दिया।
- – नई योजना घोषित करने के लिए 16 सितंबर 2000 को बोर्ड संकल्प 132 में विषय क्रमांक 7 के बोर्ड नोट मे योजना के अंतर्गत पारित तीनो अवार्ड के संबंध मे धारा 50(7) और भू- अर्जन कार्यवाही निरस्त होना बताया गया।
- – 7 नवंबर 2001 को डब्ल्यूपी 1578/2001 के आदेश में योजना के नोटिफिकेशन को निरस्त बताया।
- – 14 अगस्त 2013 को समीक्षा बैठक मे संभागायुक्त एवं अध्यक्ष आईडीए संजय दुबे ने आदेश दिया, इसके बिन्दु क्रमांक 7 मे कालिंदी (रघुवंशी) संस्था के संबंध मे आदेश दिया कि प्राधिकारी योजना समाप्त कर चुका है। इसलिए संस्था के साथ किया अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई करे।
- – 27 मई 2016 के बोर्ड एजेंडे में लिखा गया है कि योजना 53, 77, 95, 47-ए का त्याग करने की कार्रवाई हुई।
- – 28 फरवरी 2015 में कलेक्टर इन्दौर का पत्र क्रमांक 569, जो संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग इन्दौर और पत्र क्रमांक 570, जो आयुक्त नगर पालिका निगम इन्दौर को भेजा था, दोनों में लिखा है कि योजना 53 वर्ष 1998 मे निरस्त हो गई है।
- – विधानसभा मेें जुलाई 2019 मे दिए जवाब में प्राधिकरण ने माना है कि योजना का त्याग किया है और नई योजना घोषित नहीं की गई।
- – 30 सितम्बर 2020 के आईडीए के पत्र क्रमांक 3701 में भी स्पष्ट लेख है कि प्राधिकारी बोर्ड ने 1998 में योजना क्रमांक 53 को त्याग दिया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले