खजराना की अवैध मल्टी का मामला विधानसभा में
विधायक महेंद्र हार्डिया ने उठाया सवाल, हाईकोर्ट में शासन का पक्ष कमजोर क्यों रखा गयाराजस्व मंत्री ने दिया जवाब, की जा रही है डबल बेंच में अपील की तैयारी खजराना के खसरा नंबर 543/2 पर बनी अवैध मल्टी का मामला एक बार फिर विधानसभा में पहुंच गया है।
- विधायक महेंद्र हार्डिया ने उठाया सवाल, हाईकोर्ट में शासन का पक्ष कमजोर क्यों रखा गया
- राजस्व मंत्री ने दिया जवाब, की जा रही है डबल बेंच में अपील की तैयारी
खजराना के खसरा नंबर 543/2 पर बनी अवैध मल्टी का मामला एक बार फिर विधानसभा में पहुंच गया है। इंदौर क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया ने सवाल उठाया कि इस मामले में हाईकोर्ट में शासन का पक्ष कमजोर क्यों रखा गया? यह सीधे-सीधे भूमाफिया को फायदा पहुंचाने की कोशिश है। हालांकि राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने जवाब दिया कि हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की जा रही है।
यह हैं विधायक हार्डिया के सवाल
- – क्या इन्दौर शहर की ग्राम खजराना की सर्वे क्रमांक 543/2 की भूमि शासन की अतिशेष भूमि है?
- – क्या यह सही है कि उस पर भू-माफिया द्वारा जी प्लस 4 बहुमंजिला इमारत बनाई गई है?
- – यदि हाँ तो करोड़ों की शासकीय भूमि के केस में माननीय उच्च न्यायालय एवं राजस्व न्यायालय ग्वालियर में शासन का पक्ष कमजोर क्यों रखा गया?
- – शासन को जो आर्थिक क्षति हुई है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
- – भू-माफिया को करोड़ों का लाभ क्यों पहुँचाया गया?
- – शासन की इस भूमि को बचाने के लिए सही एवं वास्तविक तथ्यों के साथ माननीय उच्च न्यायालय में पुन: अपील कब की जाएगी?
राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने यह दिया जवाब
- – इन्दौर शहर की ग्राम खजराना की सर्वे क्रमांक 543/2 की भूमि शासन की अतिशेष भूमि है। सर्वे क्रमांक 543 के बटांकन नंबर 01 एवं 02 को लेकर विवाद है, जिसमें माननीय उच्च न्यायालय इन्दौर के सिंगल बैंच के आदेशानुसार उक्त भूमि को निजी माना गया है, तथा शासन के अनुसार उक्त भूमि शासकीय भूमि है। उक्त भूमि पर बहुमंजिला ईमारत बनी है।
- – प्रश्नांकित भूमि के संबंध में माननीय अतिरिक्त महाधिवक्ता के मार्गदर्शन में माननीय उच्च न्यायालय इन्दौर के सिंगल बैंच में अपील प्रस्तुत की गई थी, तथा अतिरिक्त महाधिवक्ता के मार्गदर्शन में ही माननीय उच्च न्यायालय इन्दौर की डबल बैंच में मजबूती से शासन हित रक्षण की कार्यवाही की जा रही है। चूंकि शासन के हितरक्षण में डबल बैंच में अपील की कार्यवाही की जा रही है, अत: भूमाफिया को करोड़ों का लाभ पहुंचाए जाने का प्रश्न उत्पन्न नहीं होता।
- – अतिरिक्त महाधिवक्ता के मार्गदर्शन में माननीय उच्च न्यायालय इन्दौर के डबल बैंच में अपील प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
कांग्रेस सरकार आते ही करवा लिया फैसला
खजराना के खसरा नं. 543/2 की 0.109 हेक्टेयर जमीन सीलिंग की है, इस पर भी मल्टी का आधा हिस्सा बना हुआ है। शेष आधा हिस्सा 543/1 पर है। जमीन पर मालिकाना हक मिनाक्षी जैन और राकेश जैन बता रहे हैं। शिकायत आने के बाद तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। बिल्डर एसडीएम कोर्ट गए पर अपील खारिज हुई। इसके बाद संभागायुक्त कार्यालय से अपील खारिज हुई और प्रशासन ने मल्टी कुर्क कर ली थी। बिल्डर ने सरकार बदलते ही राजस्व मंडल ग्वालियर में अपील की और अपने हक में आदेश करवा लिया। राजस्व मंडल ने आदेश में कहा कि सरकारी रिकॉर्ड को सुधारा जाए, ताकि सीलिंग की जमीन का मालिक बिल्डर बन जाए। इसके बाद इंदौर जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, लेकिन शासन की तरफ से पक्ष कमजोर रखा गया, जिसके चलते याचिका खारिज हो गई।
पूर्व मंडल अध्यक्ष ने भी की थी शिकायत
इस मामले में इंदौर भाजपा के शिवाजी मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सोनगरा ने कलेक्टर को शिकायत की थी। इस शिकायत में आरोप लगाया था कि हाईकोर्ट में शासन की अपील खारिज होने का कारण यही है कि शासन की तरफ से जोरदार पैरवी नहीं की गई थी। इस याचिका के खारिज होने से शासन को करीब सात करोड़ का नुकसान हुआ है। ये थे आरोप
- – राजस्व न्यायालय में समय पर कोई शासकीय अधिवक्ता शासन का पक्ष रखने के लिए नहीं गया।
- – राजस्व न्यायालय ने अभिलेख मांगे तो भी तहसील कार्यालय से कोई अभिलेख नहीं पहुंचाया गया।
- – इसे देखे बिना राजस्व न्यायालय ने 21 मई, 2019 को एकतरफा आदेश दे दिया।
- – इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका पेश करने में काफी देरी की गई।
- – शासन ने याचिका हाईकोर्ट में तब लगार्ई, जब जमीन मालिक मिनाक्षी और राकेश जैन ने याचिका लगा दी।
- – हाईकोर्ट में शासन की तरफ से अपना पक्ष काफी कमजोर तरीके से रखा गया, जिससे जमीन मालिकों को फायदा मिल गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले