इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के कनाड़िया रोड स्थित ‘टॉय मॉल’ खिलौने की दुकान पर तीन बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया वही तीन बदमाशों में से एक ने पिस्टल लोड कर धमकाया दुकानदार को धमकाया और बच्चों की कीमती बाइक ले गए बदमाश दुकान में शराब पीते हुए अंदर घुसे थे। घटना की जानकारी फरियादी ने पुलिस के आला अधिकारी को दी तब कही जाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीयो की तलाश शुरू की
दरसअल पूरा मामला इन्दौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के कनाड़िया रोड़ की है जहाँ टॉय मॉल नाम की खिलोने की दुकान पर कल देर शाम तीन बदमाश पिस्टल लेकर लूट की नीयत से घुस गए और दुकान दार नवेद को पिस्टल से धमकाने लगे वही दुकान में घुसे बदमाश बियर की बोतल हाथ मे लिए और पिस्टल लिए दुकानदार को धमकाने लगे वही बदमाशो ने सात हजार रुपए की बच्चो की गाड़ी लेकर फरार हो गए बहरहाल तिलक नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है
