देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

सांसद श्री लालवानी, संभागायुक्त डॉ. शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह की उपस्थिति में जिलों के लिये की गई रवाना

कोविड वैक्सीन का इंतजार हुआ खत्म ,इंदौर में आई एक लाख 51 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन इंदौर संभाग में भी आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाले विश्व के सबसे बड़े कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियां जारी है।

Abhishek Raghuvanshi14 जनवरी 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर संभाग में भी आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाले विश्व के सबसे बड़े कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियां जारी है। इंदौर में कोविड वैक्सीोन का इंतजार आज खत्म हो गया। आज वायुमार्ग से इंदौर और उज्जैन संभाग के लिये एक लाख 51 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन प्राप्त हुई। इसे आज इन दोनों संभागों के जिलों के लिये रवाना कर दिया गया। यह वैक्सीन सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह की उपस्थिति में जिलों के लिये रवाना की गई।
आज इंदौर और उज्जैन संभाग के लिये प्रथम चरण में कुल एक लाख 51 हजार 520 कोविड वैक्सीन प्राप्त हुई। इसमें से इंदौर संभाग को 94 हजार 590 वैक्सीन मिली। उज्जैन संभाग के जिलों के लिये 56 हजार 930 वैक्सीन भेजी गई। बताया गया कि इंदौर संभाग के इंदौर जिले को सर्वाधिक 33 हजार 490 वैक्सीन मिली। इसी तरह इंदौर संभाग के आलीराजपुर जिले को 6450, बड़वानी को 8600, धार को 15740, झाबुआ को 9340, खण्डवा को 8050 तथा खरगोन जिले को 8400 वैक्सीन भेजी गई। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि इसे जिलों में इलेक्शन मोड में वितरित कर लगाया जायेगा। वैक्सीनेशन का कार्य निर्वाचन की तरह टीकाकरण केन्द्रों पर होगा। वैक्सीन की गुणवत्ता और कोल्ड चैन बनाये रखने के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सांसर श्री लालवानी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े अभियान के रूप में यह टीकाकरण अभियान संचालित होगा। अभियान के तहत प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। व्यक्ति भ्रम में नहीं आये। वैक्सीनेशन का पहला चरण 16, 18, 20 और 23 जनवरी को होगा। पहले चरण में वैक्सीन सभी सरकारी और प्राइवेट हेल्थ वर्करों को लगाई जाएगी और इसके बाद फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों को लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन की पूरी तरह से मोनेटरिंग करने के लिए राज स्तर पर कंट्रोल रूम के साथ कमांड सेंटर बनाए गए है। वहीं जिला और ब्लॉक लेवल पर काम की निगरानी करने करने नियंत्रण कक्ष बनाए जा रहे है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑