कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रखते हुए इंदौर अहिल्या सब्जी मंडी एसोसिएशन ने यह निर्णय लिए थे कि सप्ताह के 1 दिन सब्जी मंडी बंद रखें लेकिन फिर बाद में बदलाव करते हुए हरित सब्जी मंडी मै माह के पहले दिन हरित व्यापारियों ने अवकाश रखने की अनूठी पहल शुरू की है जिसके अंतर्गत आज हरित सब्जी मंडी व्यापार बंद है l
धर्मेंद्र सिंह तोमर जी ने बताया कि इसके पहले लॉकडाउन के समय में सप्ताह में 1 दिन मंडी बंद रहती थी जिसमें व्यापारी किसान एसोसिएशन सबकी सहमति के साथ परिवर्तन करते हुए एक माह में एक बार हरी सब्जी मंडी व्यवसाय कार्य बंद रखा जा रहा है वहीं सेब जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आता है और अन्य फल भी जो कि कोरोना की वजह से लाने ले जाने में भय की स्थिति बनी हुई है जिससे व्यवसाय में कमी दर्ज की गई है इंदौर की अहिल्या सब्जी मंडी में बिना मास्क लगाने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है l
