देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

पुलिस वार्षिक निरीक्षण के तहत आयोजित पुलिस सम्मेलन मे, पुलिस की समस्याओं व सुझाव से रूबरू हुए, आईजी इंदौर

इंदौर -दिनांक 01 दिसंबर 2020- पुलिस की कार्यप्रणाली में और कसावट लाने एवं उसमें कुछ कमियों हो तो उनमें सुधार करवाने व उन्हें और बेहतर करने के उद्देश्य से समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस इकाईयों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है, इसी के तहत आज दिनांक 01.12. 2020 को पुलिस महानिरिक्षक इंदौर जोन इंदौर महोदय श्री योगेश देशमुख, जिला पुलिस बल इंदौर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वार्षिक निरीक्षण हेतु डीआरपी लाइन इंदौर पहुंचे।

Abhishek Raghuvanshi2 दिसंबर 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर -दिनांक 01 दिसंबर 2020- पुलिस की कार्यप्रणाली में और कसावट लाने एवं उसमें कुछ कमियों हो तो उनमें सुधार करवाने व उन्हें और बेहतर करने के उद्देश्य से समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस इकाईयों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है, इसी के तहत आज दिनांक 01.12. 2020 को पुलिस महानिरिक्षक इंदौर जोन इंदौर महोदय श्री योगेश देशमुख, जिला पुलिस बल इंदौर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वार्षिक निरीक्षण हेतु डीआरपी लाइन इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां की पुलिस व्यवस्थाओं को देखा, जिसके तहत एमटी के वाहनों का निरीक्षण किया गया और जानकारी ली, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के कार्यों में कमियां पाए जाने पर संबंधित को फटकार भी लगाई वहीं जिन्होंने अच्छा कार्य किया उन्हें इनाम भी दिया गया। उन्होनें उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्न आउट को भी देखा, अच्छी वेशभूषा वाले पुलिसकर्मी की प्रशंसा की वहीं जिनमें कुछ कमियां पाई उन्हें हिदायत देकर फटकार भी लगाई।

इस अवसर पर इंदौर पुलिस के वेलफेयर के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत बनाई गई एनजीओ मैस एवं बच्चों के लिए बनाए गए गार्डन का उद्घाटन भी आईजी इंदौर द्वारा किया गया, जिसका नाम इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा स्व. निरीक्षक श्री देवेंद्र चंद्रवंशी के नाम पर रखा गया है।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों से रूबरू होने के लिए, डीआरपी लाईन में पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया। इस पुलिस सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री योगेश देशमुख की विशेष उपस्थिति में, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में इंदौर पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। उक्त सम्मेलन में खुलकर पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा, जिसमें मुख्य रूप से पुलिस के वेलफेयर से संबंधित पुलिस के आवासों में पानी आदि की समुचित व्यवस्था, पुलिस परिवार के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग, पुलिस प्रमोशन आदि संबंधित विषयों की समस्याओं को बताया। जिस पर आईंजी sir द्वारा तत्समय ही उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर आईजी sir द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ऐसी सर्विस में है कि हमें हर समय किसी पीड़ित की सहायता करने का मौका मिलता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी सबसे पहले पुलिस के पास ही आते हैं, इसलिए हमें अपनी ड्यूटी के द्वारा लोगों की सुरक्षा व किसी भी अप्रिय स्थिति में उनकी मदद हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बेशक हम सख्त हो लेकिन जनसामान्य से हमारा व्यवहार संयमित एवं न्यायोचित हो यह हमेशा ध्यान रखें। हमें ऐसी कार्यप्रणाली एवं व्यवहार प्रदर्शित करना चाहिए कि जनता में ये विश्वास पैदा हो कि वह किसी भी संकट, परेशानी एवं अप्रिय स्थिति में पुलिस को ही अपना दोस्त समझे।

उन्होंने पुलिस के वेलफेयर के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत पुलिसकर्मियों के फाइनेंशियल प्लानिंग एवं पुलिस परिवार के बच्चों के एजुकेशन एवं उनके करियर काउंसलिंग से संबंधित कार्यों के लिए भी एक योजना बनाकर काम किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। वहीं उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान इंदौर पुलिस द्वारा की गई अच्छी ड्यूटी एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की एवं कहा कि जिस प्रकार पुलिस ने इस दौरान एक सकारात्मक छवि निर्मित की है उसे हमें आगे भी निरंतर बनाए रखना है।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए, डीआईजी इंदौर ने कहा कि, इंदौर पुलिस हर मोर्चे पर अच्छा काम कर रही है, चाहे वो अपराध नियत्रंण हो, माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हो, सायबर अपराधों की रोकथाम हो, कानून व्यवस्था एवं शहर में शांति व सौहार्द कायम रखने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी हो, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किये जा रहे कार्य हो, इंदौर पुलिस हर स्थिति में स्मार्ट पुलिसिंग से कार्यवाही कर रही है। पुलिस के वेलफेयर के लिये भी जिला इन्दौर में कई कार्य किये जा रहे है, जिसमें डीआरपी लाईन में एनजीओ मैस, बच्चों के लिए गार्डन, जिम्नेशियम, आवासीय परिसर में सड़क, लाइट व्यवस्था, सीपीसी केन्टीन, आदि बनाये गए है, और आगे भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

आईंजी महोदय द्वारा इंदौर पुलिस द्वारा किये जा रहे वेलफेयर कार्यो की प्रशंसा भी की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन- 2 श्री प्रशांत चौबे द्वारा किया गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑