पिछले दिनो महू में पकड़ाए गए करोड़ों रुपए के ऑनलाइन सट्टा को लेकर पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई थी महू पुलिस द्वारा गुर्जर खेड़ा में पकड़े करो रुपए के ऑनलाइन सट्टे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया है
प्रदेश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टे के मामले में इंदौर पुलिस ने मुख्य आरोपी कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया है ,पिछले दिनों महू पुलिस ने गुर्जर खेड़ा क्षेत्र के एक ऑनलाइन सट्टा का पर्दाफाश किया था ,जिसमें पुलिस को कर्नाटक के अजय राज रतन नाम के व्यक्ति के मुख्य सरगना होने की जानकारी मिली थी , वही इस सट्टे का सॉफ्टवेयर इंदौर निवासी मोंटी द्वारा बनाए जाने का पता चला था, मोंटी द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर की जांच करने के दौरान साइबर एक्सपर्ट को हुबली के निखिल पी की जानकारी मिली, इससे निखिल मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स जानता था, उसने 2017 में सट्टे की गेसिंग वेबसाइट बनाई थी .बाद में यह निखिल स्वयं ही सट्टा संचालित करने लग गया था, जिस पर महू पुलिस कर्नाटक से निखिल को पकड़ कर लाई है और निखिल से पूछताछ कर रही है
गौरतलब है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था वही आरोपियों द्वारा 16 फर्जी फर्म के नाम से बैंक खाते भी खुलवा रखे थे अब जब इस पूरे ऑनलाइन सट्टे के प्रमुख आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया है तो सट्टे से जुड़े कई और बड़े नाम पूछताछ में सामने आएंगे
सुपर ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस ने किया मुख्य आरोपी को गिरफ्तार
महू पुलिस ने की थी कार्रवाई
पुलिस मुख्य आरोपी पी निखिल को हुबली से पकड़ कर लाए
करोड़ों रुपए के सट्टे का हिसाब मिला था पुलिस को
पुलिस आरोपियों की कर रही है तलाश

