बिहार के डीजीपी ने बताए वो 4 प्वाइंट्स, जिनके आधार पर सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सही साबित हुआ
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा- सुशांत केस की जांच में बिहार पुलिस का स्टैंड एकदम सही था सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सुसाइड केस की जांच सीबीआई को सौंपी है।
सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सुसाइड केस की जांच सीबीआई को सौंपी है। कोर्ट के इस फैसले को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ऐतिहासिक बताया है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में बिहार पुलिस का स्टैंड एकदम सही था, जबकि महाराष्ट्र पुलिस हमें तकनीकी चीजों में उलझाती रही। उन्होंने 4 प्वॉइंट्स बताए कि क्यों इस पूरे मामले में महाराष्ट्र पुलिस का रवैया गलत था और कानूनी तौर पर बिहार का पक्ष सही था…
1. सुशांत के बाद पिता उत्तराधिकारी, पटना में एफआईआर का कदम सही था
सुशांत अविवाहित थे। ऐसे में उनकी मौत के बाद पिता ही स्वाभाविक उत्तराधिकारी हैं। पूरे मामले में हत्या से लेकर पैसे के हेरफेर तक की बातें सामने आ रहीं थीं। इस बारे में कानूनी तौर पिता को अपनी शिकायत दर्ज कराने का पूरा अधिकार है। वे पटना में रहते हैं। इसलिए पटना में एफआईआर दर्ज होना कानूनी तौर पर एकदम सही था। यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले में भी साफ हुआ।
2. तकनीकी चीजों में उलझाती रही मुंबई पुलिस
महाराष्ट्र पुलिस बार-बार आरोप लगा रही थी कि बिहार पुलिस ने केस दर्ज करने की जगह जीरो एफआईआर क्यों नहीं की? केस मुंबई क्यों नहीं ट्रांसफर किया? इन सवालों को उठाने के बजाय महाराष्ट्र पुलिस ने जांच में कभी सहयोग नहीं किया। वहां की पुलिस तकनीकी चीजों में मामले को उलझाती रही, जो मुंबई पुलिस की मंशा पर सवाल उठाता है।
3. बिहार पुलिस की निगरानी की गई
बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई गई तो उसका सहयोग नहीं किया गया। बिहार पुलिस पर मुंबई आने-जाने पर नजर रखी गई। यहां तक बिहार पुलिस से ही पूछताछ की गई। जरूरत के कागजात-सबूतों तक पहुंचने से रोका गया। यहां तक कि सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तक साझा नहीं की गई। मुंबई पुलिस के पुलिस कमिशनर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में कहा कि यह बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, जबकि इस मसले में अधिकार क्षेत्र जैसी कोई बात नहीं थी।
4. पटना के एसपी को क्वारैंटाइन किया गया
बिहार पुलिस ने बेहतर को-ऑर्डिनेशन के लिए पटना के एसपी आईपीएस विनय तिवारी को महाराष्ट्र भेजा। विनय तिवारी के पास कई इनपुट थे और उनकी जांच मामले को आगे ले जाती। लेकिन, बीएमसी ने उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया, जो बताता है कि इस मामले में मुंबई पुलिस पर दबाव था।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले