इंदौर 11 मई 2020
आज ड्यूटी के दौरान मोबाइल राजेन्द्र नगर प्रभारी उनि सुषमा को एक प्यारी सी छोटी सी बच्ची अवनी ने रोककर एक ग्रीटिंग दिया जिस पर बहुत ही सुंदर मैसेज पुलिस के लिए लिखा हुआ है साथ ही उसने स्वयं बोला कि आप लोग जो ड्यूटी कर रहे हैं उससे ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं । छोटे-छोटे बच्चों के मन में कोरोना के प्रति जागरूकता एवं कोरोना वारियर्स व पुलिस के प्रति सम्मान निश्चय ही सुखद अनुभूति देने वाला है ।
