मदर्स डे ऑस्ट्रेलियन बेटी ने मदर्स डे पर किया कुछ ऐसा, छलक पड़े इंदौर टीआई के भी आंसू।
इंदौर 11 मई 2020 माँ* एक वो शब्द है जिसमे पूरी दुनिया समाहित है और दुनिया की हर माँ इस बार मदर्स डे पर हमेशा की तरह ये ही दुआ कर रही है कि उनके बच्चे हर हाल स्वस्थ रहे और खुश रहे।
इंदौर 11 मई 2020
माँ* एक वो शब्द है जिसमे पूरी दुनिया समाहित है और दुनिया की हर माँ इस बार मदर्स डे पर हमेशा की तरह ये ही दुआ कर रही है कि उनके बच्चे हर हाल स्वस्थ रहे और खुश रहे। हालांकि इस बार मदर्स डे पर कोरोना संकट का छाया हुआ है बावजूद इसके मदर्स डे पर इंदौर से जो तस्वीरे सामने आई रही है वो हर एक के मन में ना सिर्फ माँ के सम्मान को दुगुना कर देगी बल्कि खाकी के इमोशन को भी सामने ला रही है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाली एक बेटी ने कोरोना संकट के दौरान अपनी माँ को इतना मिस किया कि उससे रहा नही गया और आखिर में गूगल देवता के जरिये बेटी ने माँ को सरप्राइज देने का मन बनाया। बेटी ने ऑस्ट्रेलिया से गूगल के जरिये पहले तो इंदौर स्थित घर के नजदीकी पुलिस स्टेशन के नम्बर का पता लगाया और फिर थाना प्रभारी से गुहार लगाई की उनकी माँ से वो मिलकर आये और उन्हें विश कर सरप्राइज करे। सिडनी से बेटी श्वेता चौहान ने सबसे पहले पलासिया टीआई विनोद दीक्षित से फोन पर बात की और माँ के घर का पता दिया। इसके बाद पलासिया थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने फूलों के गुलदस्ते और गिफ्ट की व्यवस्था की और फिर मदर्स डे पर दोपहर 1 बजे न्यू पलासिया स्थित अरिथ एवेन्यू पहुंच गए। जहाँ सबसे पहले पुलिस अधिकारी ने माँ अनुराधा सिंह चौहान को घर से बाहर बुलाया और अचानक से सरप्राइज देकर उनकी खुशियां दोगुनी कर दी। इसके बाद माँ अनुराधा सिंह चौहान ने बताया कि वो इस सरप्राइज से बेहद खुश है उनके लिए मदर्स डे पर बेटी द्वारा भेजे गए तोहफे और प्यार को वो जीवन भर नही भूल पाएगी। बता दे कि न्यू पलासिया में रहने वाली अनुराधा सिंह चौहान एक हाउस वाइफ है और उनके बेटे डॉ. विवेक सिंह इन दिनों MTH हॉस्पिटल में कोरोना पीड़ितों का ईलाज कर रहे है जिसके चलते बीते 40 दिनों से वो भी अपनी माँ से नही मिल पाए है वही ऑस्ट्रेलिया में रह रही बेटी कंप्लीट लॉक डाउन और कोरोना संकट के कारण इंदौर नही पहुंच पाई। इधर, इंदौर की पलासिया पुलिस के थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने बताया कि 40 दिन से बेटी श्वेता और डॉ. बेटे विवेक, अपनी माँ से नही मिल पाए है और इसलिये उनके फोन पर पुलिस ने उनकी माँ को सरप्राइज दिया है। जहां सरप्राइज पाकर माँ अनुराधा तो इंदौर पुलिस की तारीफ करते नही थक रही है। बता दे कि पुलिस के लिए भी व्यक्तिगत जीवन मे रिश्तों की उतनी ही महत्ता होती है जितनी कि एक आदमी के लिए होती है इस बात का ताजा उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब पलासिया टीआई विनोद दीक्षित से उनकी माँ के संबंध में सवाल पूछ लिया, फिर क्या था सवाल सुनकर टीआई माँ को याद करने लगे और चश्मे के पीछे छिपी उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। एक तरफ जहां एक माँ सरप्राइज पाकर खुश थी तो दूसरी तरफ लॉक डाउन में लंबे वक्त से ड्यूटी पर तैनात टीआई भी अपनी माँ को याद कर बेहद संजीदा हो गए और उनके इमोशन भी बाहर निकल आए। क्योंकि टीआई आंखों से निकली हर आंसू की बूंद उन्हें अहसास करा रही थी कि उनकी माँ भले ही उनसे दूर हो लेकिन मातृभूमि के फर्ज को निभाकर वो हर रोज अपनी माँ को तोहफा दे रहे है। इंदौर की इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि खुशियां बांटने से बढ़ती है और इंदौर पुलिस इन दिनों कोरोना संकट के बीच खुशियां बांटती नजर आ रही है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले