देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

कैसे लुप्त हो गई सरस्वती नदी और सिंधु घाटी सभ्यता, तीन वैज्ञानिकों की नई खोज

नई दिल्ली. भारत की सबसे प्राचीन नदियों में शामिल सरस्वती (Saraswati River) कैसे लुप्त हो गई इसका रहस्य अब भी बना हुआ है. कोई इस नदी को मिथक मानता है तो कोई सत्य.

Abhishek Raghuvanshi6 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली. भारत की सबसे प्राचीन नदियों में शामिल सरस्वती (Saraswati River) कैसे लुप्त हो गई इसका रहस्य अब भी बना हुआ है. कोई इस नदी को मिथक मानता है तो कोई सत्य. तीन भू-वैज्ञानिकों ने इसे लेकर एक नई खोज की है, जिसके मुताबिक मौसम में बदलाव के अलावा टेक्टॉनिक वजहों (पृथ्वी के स्थलमंडल में होने वाली गतियों) से भी यह नदी लुप्त हुई होगी. इस नदी के किनारे हड़प्पन सभ्यता (सिंधु घाटी) सभ्यता थी वो भी लुप्त हो गई. इसीलिए हड़प्पा सभ्यता ‘सिंधु-सरस्वती सभ्यता’ के नाम से भी जानी जाती है.

शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि दोनों के लुप्त होने के बीच कोई संबंध है. इस शोध में गुजरात से लेकर राजस्थान तक सरस्वती पर टुकड़ों में हुई खोज को एक साथ साथ जोड़कर उसे नए सिरे से देखने और समझने की कोशिश की गई है. वैज्ञानिकों ने कहा है कि सरस्वती को नकारा नहीं जा सकता.

यह रिसर्च पेपर बीते मार्च माह में होने वाली इंटरनेशनल जियोलॉजी कांग्रेस (IGC-2020) के 47 पेपरों में सेलेक्ट हुआ था. लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चक्कर में इसे रद्द कर दिया गया था. यह रिसर्च जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के रिटायर्ड डायरेक्टर डॉ. हरी सिंह सैनी, दिल्ली यूनिवर्सिटी में जियोलॉजी के प्रो. एनसी पंत और रिसर्चर अपूर्व आलोक ने की है.

 Saraswati River, Harappa Civilisation, Indus Valley Civilisation, New Research on Saraswati River, GSI-Geological Survey of India, DU-University of Delhi, earthquake, himalayan rivers, climate changes, सरस्वती नदी, हड़प्पा सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता, टेक्टॉनिक, भूकंप, जलवायु परिवर्तन, सरस्वती नदी पर नई खोज, हिमालय, भूकंप, हिमालय से निकलने वाली नदियां, जलवायु परिवर्तन

हरियाणा में मौजूद सरस्वती नदी का चैनल (Map-HS Saini)

सभ्यता और नदी लुप्त होने का संबंध

सैनी ने न्यूज18 हिंदी से बातचीत में कहा कि लगभग 2000 किलोमीटर लंबी इस विस्मयकारी नदी का उद्गम-स्रोत हिमालय है. लेकिन इसके निशान गुजरात, हरियाणा और पंजाब से लेकर राजस्थान तक मिलते हैं. इस क्षेत्र में धरती टेक्टॉनिकली काफी एक्टिव है. सैनी के मुताबिक हडप्पा सभ्यता (Harappa-Indus Valley Civilisation) के पतन और सरस्वती नदी के लुप्त होने के बीच संबंध है. दोनों का काल लगभग एक ही है. करीब 4200 साल पहले. तब मानसून काफी कम हो गया था यानी बड़ा जलवायु परिवर्तन (Climate Change) हुआ था.

हड़प्पा सभ्यता सरस्वती के ही मैदान में बसी हुई थी लेकिन वो भी लुप्त हो गई. क्या सभ्यता इसलिए लुप्त हो गई कि सरस्वती नदी सूख गई या फिर उसके अपने अलग कारण थे. सरस्वती नदी के सूखने की वजह हमारी वर्तमान नदियों के प्रति हमारी समझ को बढ़ा सकती है. सरस्वती नदी थी तो क्यों लुप्त हुई. इतनी बड़ी नदी लुप्त हो सकती है तो हमें यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि वर्तमान नदियां भी कभी लुप्त हो सकती हैं.’

सैनी का कहना है कि सरस्वती नदी पर करीब डेढ़ सौ साल से रिसर्च चल रही है. पिछले दो दशकों में इससे संबंधित डेटा आना शुरू हुआ है. इस पर अलग-अलग वैज्ञानिकों ने अलग-अलग हिस्से में काम किया है. इन सभी वैज्ञानिक खोजों को नई रिसर्च के साथ जोड़कर नए सिरे से देखने की कोशिश की गई है. हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि एक नदी तो थी. इसके कई राज्यों में निशान मिलते हैं. लेकिन यह निशान लगातार नहीं हैं.

नदी लुप्त होने के ये हो सकते हैं दो बड़े कारण

इसमें सरस्वती नदी के लुप्त होने के और कारणों की संभावनाओं को तलाशने पर बल दिया है. इसमें मुख्य तौर पर टेक्टॉनिक कारण की तरफ संकेत किया गया है. क्योंकि हिमालय टेक्टॉनिकली काफी सक्रिय है. शायद इसी कारण से नदी और सभ्यता दोनों का अंत हो गया होगा. हरियाणा और दिल्ली के बेस में भी भूकंप के रूप में टेक्टॉनिक एक्टिविटी उभरकर बाहर आती रहती है. इसी क्षेत्र में इस नदी के अवशेष भी मिलते हैं. इसलिए सरस्वती नदी और हड़प्पा सभ्यता दोनों के लुप्त होने के कारण मानसून के अलावा टेक्टॉनिक एक्टिविटी (Tectonic activity) को भी माना जा सकता है.

नॉर्थ-वेस्ट हरियाणा में फतेहाबाद के आसपास सरस्वती नदी का बहुत बड़ा चैनल मौजूद है. इसके नीचे के सैंपल की ओएसएल (OSL dating) और कार्बन डेटिंग के जरिए काल निर्धारण कर पता किया गया कि आखिर कितने सौ साल पहले कैसा बदलाव आया. पता चला है कि यह करीब 42 सौ साल पहले लुप्त हुई.

 

भविष्य में कैसे कारगर साबित हो सकती है रिसर्च

सरस्वती नदी पर शोध के सहारे वर्तमान नदियों को जलवायु परिवर्तन के कहर से बचाया जा सकता है. छह हजार साल पहले सरस्वती नदी का बहाव अच्छी स्थिति में था लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण वो भी आज की कई नदियों की तरह बारिश पर निर्भर हो गई और फिर धीरे-धीरे लुप्त हो गई. शोध से मिले आंकड़ों का इस्तेमाल करके गंगा-यमुना जैसी कई नदियों और उपजाऊ मैदानों को जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचाया जा सकता है. इससे पता चलेगा कि तेजी से बदलती जलवायु के कारण सिकुड़ती नदियों के साथ हम कैसा व्यवहार करें. ताकि ये सदानीरा नदियां सरस्वती की तरह इतिहास बनने से बच जाएं.

ये भी पढ़ें:  किसानों के लिए बड़ी खबर! अब बनेगा यूनिक पहचान पत्र, आसानी से उठा पाएंगे स्कीम का फायदा 

Opinion: पहले मौसम अब कोरोना के दुष्चक्र में पिसे किसान, कैसे डबल होगी ‘अन्नदाता’ की आमदनी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑