कोरोना के खिलाफ हमारा हथियार है लॉकडाउन, सरकार इसे और बढ़ाए: CM केसीआर
तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा, हम लॉकडाउन (Lockdown) से अर्थव्यवस्था को हुई क्षति की भरपाई तो कर सकते हैं लेकिन जिंदगियां वापस नहीं ला सकते.
तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा, हम लॉकडाउन (Lockdown) से अर्थव्यवस्था को हुई क्षति की भरपाई तो कर सकते हैं लेकिन जिंदगियां वापस नहीं ला सकते.
तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा, ‘हम लॉकडाउन (Lockdown) से अर्थव्यवस्था को हुई क्षति की भरपाई तो कर सकते हैं लेकिन जिंदगियां वापस नहीं ला सकते.’
मैं लॉकडाउन के समर्थन में हूं: केसीआर
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘देश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन हमारा एकमात्र हथियार है. हम ब्रिटेन से ऊपर नहीं हैं. मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि लॉकडाउन को और आगे बढ़ा दिया जाए.’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा, ‘मैं लॉकडाउन के समर्थन में हूं. इसे 15 अप्रैल से और आगे बढ़ा देना चाहिए. हम अर्थव्यवस्था को हुई क्षति की भरपाई तो कर सकते हैं लेकिन जिंदगियां वापस नहीं ला सकते.’
तेलंगाना में 3 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाववहीं दूसरी ओर ऐसी खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया था कि केसीआर ने तेलंगाना में लॉकडाउन को 3 जून तक बढ़ाने का आदेश दिया है. हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन खबरों का खंडन किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साफ किया गया है कि के चंद्रशेखर राव ने 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ाने के संबंध में सिर्फ सुझाव दिया है.
Telangana Chief Minister’s Office now clarifies that CM K Chandrasekhar Rao suggested extension of lockdown for 2 more weeks (after April 15). He took a reference from BCG report which suggested lockdown in India will be good until June 3. No announcement of extension yet. pic.twitter.com/dxLb89RapT
— ANI (@ANI) April 6, 2020
उन्होंने ऐसा बीसीजी रिपोर्ट के हवाले से कहा. इस रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि भारत में 3 जून तक लॉकडाउन फायदेमंद हो सकता है. इसके संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
पीएम मोदी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में लॉकडाउन खोलने संबंधित मुद्दे पर चर्चा की. उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से 10 ऐसे क्षेत्रों की लिस्ट बनाने को कहा है, जिनपर लॉकडाउन के बाद फोकस किया जाएगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय मंत्रियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने मंत्रालयों को एक बिजनेस कॉन्टीन्यूटी प्लान (Business Continuity Plan) बनाने को कहा. इस दौरान उन्होंने सभी विभागों से कहा कि वो एक इंडेक्स भी तैयार करें कि कैसे उनके काम से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रमोट किया जा सकेगा.
राज्यों और जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में रहें मंत्री- PM
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने मंत्रियों की लीडरशिप को सराहा और कहा कि उनके द्वारा लगातार फीडबैक मिलने से ही कोविड-19 से निपटने के लिए रणनीतियां बनाने में मदद मिली है. उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि सभी नेता राज्यों और जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में रहें. कोरोना वायरस हॉटस्पॉट वाले राज्यों और जिला प्रशासन पर विशेष ध्यान दिया जाए.
यह भी पढ़ें: परिवार से दूर एम्स की डॉक्टर के निकले आंसू, कहा- कोरोना के खिलाफ युद्ध है ये
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 8:27 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले