देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

गुजरात में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 146 हुई, 12 की मौत

गुजरात में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 146 हुई (फाइल फोटो) वडोदरा (Vadodara) के एक अस्पताल में कोविड-19 से पीड़ित 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जो पहले से बीमार थी और उसने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की थी.

Abhishek Raghuvanshi6 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
गुजरात में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 146 हुई, 12 की मौत

गुजरात में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 146 हुई (फाइल फोटो)

वडोदरा (Vadodara) के एक अस्पताल में कोविड-19 से पीड़ित 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जो पहले से बीमार थी और उसने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की थी.

अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) में सोमवार को कोरोना वायरस के 18 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या 146 हो गई. इसमें 10 ऐसे मामले हैं जिनका पिछले महीने राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर संबंध है.

स्वास्थ्य विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला की मौत के साथ राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है. अधिकारी ने बताया कि वडोदरा के एक अस्पताल में कोविड-19 से पीड़ित 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जो पहले से बीमार थी और उसने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की थी.

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि महिला ने हाल में श्रीलंका की यात्रा की थी और वह अत्यधिक तनाव तथा डायबिटीज की मरीज भी थी. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के एक अस्पताल से एक और मरीज की आज छुट्टी हो गई जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 22 हो गई है.

12 मरीजों की आयु 15 से 40 वर्षसोमवार को जो नये मामले सामने आए उनमें 11 अहमदाबाद, तीन सूरत से, दो वडोदरा और एक-एक मामला मेहसाणा और पाटन के हैं. रवि ने बताया कि इनमें से अहमदाबाद के नौ और मेहसाणा के एक मरीज का निजामुद्दीन के धार्मिक कार्यक्रम से संबंध हैं. अधिकारी ने कहा कि 16 नये मरीजों में से 12 मरीजों की आयु 15 से 40 वर्ष के बीच है.

रवि ने कहा, ‘‘राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का कारण यह है कि सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों से नमूने लेकर अधिक जांच की गई है. कई मामले ऐसे क्षेत्रों से आये हैं जहां दिल्ली के तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोग वापस आये हैं. उन्होंने कहा कि अभी भी संक्रमित 112 मामलों में तीन मरीज वेंटीलेटर पर हैं जबकि 109 अन्य की हालत स्थिर है.

अहमदाबाद में अब तक 64 केस

अहमदाबाद में अब तक 64 मामले सामने आये हैं, इसके बाद सूरत में 19, गांधीनगर और भावनगर में 13-13, वडोदरा 12, राजकोट 10, पोरबंदर तीन, कच्छ, मेहसाणा, गिर सोमनाथ और पाटन में दो-दो और छोटा उदयपुर, जामनगर, मोरबी और पंचमहाल में एक-एक मामले सामने आये हैं.

रवि ने कहा कि अभी तक 2879 नमूनों की जांच की गई है जिसमें से 32 की रिपोर्ट अभी आनी है. उन्होंने कहा कि गुजरात में 87 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं, 33 मरीजों ने विदेश यात्रा की है जबकि 26 ने अंतरराज्यीय यात्रा की है. कुल 14,054 लोगों को पृथक रखा गया है जिसमें से 12,885 घरों पर पृथक हैं, 900 सरकारी पृथक इकाइयों में और 269 निजी पृथक इकाइयों में हैं.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 7, 2020, 12:07 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑