देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 8 बार पढ़ी गई

कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों की पहचान के लिए बदले जांच के तरीके, 5 बड़ी बातें

ICMR ने कोरोना वायरस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं (सांकेतिक फोटो) जिन इलाकों को क्लस्टर (Cluster- नियंत्रित क्षेत्र) घोषित किया गया है या जहां विदेशों से आए या लाए गए अधिक लोग हैं, वहां से बड़ी संख्या में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले सामने आ रहे हैं.

Abhishek Raghuvanshi4 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट इलाकों की पहचान के लिए बदले जांच के तरीके, जानिए 5 बड़ी बातें

ICMR ने कोरोना वायरस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं (सांकेतिक फोटो)

जिन इलाकों को क्लस्टर (Cluster- नियंत्रित क्षेत्र) घोषित किया गया है या जहां विदेशों से आए या लाए गए अधिक लोग हैं, वहां से बड़ी संख्या में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले सामने आ रहे हैं.

नई दिल्ली. यह जानने के लिए कि हॉटस्पॉट (Hotspot) घोषित इलाकों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण कैसे हो रहा है, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए नए प्रोटोकॉल (Protocol) की शुरुआत की है. इसके तहत COVID-19 की पहचान के लिए तेजी से एंटीबॉडी आधारित खून की जांच (Antibody based blood samples) की जाएगी.

जिन इलाकों को क्लस्टर (Cluster- नियंत्रित क्षेत्र) घोषित किया गया है या जहां विदेशों से आए या लाए गए अधिक लोग हैं, वहां से बड़ी संख्या में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले सामने आ रहे हैं.

इस टेस्ट में ये पांच बातें सबसे प्रमुख होंगीं-

1. ICMR के अनुसार इंफ्लुएंजा जैसी बीमारियों (ILI) की स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की जाएगी. अगर मामलों में बढ़ोत्तरी समझ आती है तो तुरंत मामले अतिरिक्त जांच के लिए सर्विलांस ऑफिसर या चीफ मेडिकल ऑफिसर के सामने लाए जाएंगे. यह इसलिए किया जाएगा कि अगर किसी इलाके में मामले तेजी से बढ़ रहे हों तो तुरंत पता लगाया जा सके क्योंकि रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट के नतीजे तुरंत सामने आ जाते हैं.2. इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को नई गाइडलाइन जारी की गई है. इसमें रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी ग्लव्स, मास्क और हेडकवर के प्रयोग की सलाह दी गई है. यह भी कहा गया है कि उन्हें स्टैंडर्ड नेशनल इंफेक्शन कंट्रोल गाइडलाइन (Standard national infection control guideline) का पालन भी करना होगा. इस दौरान ILI के लक्षण वाले सभी मरीजों को भी 14 दिनों के होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है.

3. जारी की गई एडवायजरी के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंफ्लुएंजा के लक्षण वाले सभी लोगों का लगातार एंटीबॉडी टेस्ट के लिए परीक्षण किया जाएगा. ऐसे में भले ही उनका टेस्ट निगेटिव आए लेकिन जरूरत महसूस हो तो तुरंत ही RT-PCR के जरिए उनके गले और नाक से स्वाब के नमूने लेकर इसे कंफर्म किया जाएगा. लेकिन RT-PCR भी निगेटिव आता है- तो इसका मतलब होगा कि उन्हें कोविड-19 से अलग इंफ्लुएंजा हो सकता है.

अगर RT-PCR पॉजिटिव आता है- तो उन्हें COVID-19 का कंफर्म मामला माना जाएगा और प्रोटोकॉल के हिसाब से कदम उठाए जाएंगे ताकि उन्हें अलग किया जा सके, इलाज दिया जा सके और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा सके.

4. अगर ILI के लक्षण वाले रोगियों में अगर इंफ्लुएंजा के मरीजों का RT-PCR नहीं किया जाता है तो भी उन्हें होम क्वारंटीन में रखा जाएगा और फिर से 10 दिनों के बाद एंटीबॉडी टेस्टिंग की जाएगी. ऐसे में अगर एंटीबॉडी टेस्ट निगेटिव आता है- तो COVID-19 से अलग इंफ्लुएंजा माना जाएगा.

वहीं एंटीबॉडी टेस्ट (Antibody Test) पॉजिटिव पाया जाता है तो हाल ही में हुए इंफेक्शन की संभावना होगी. ऐसे में उन्हें क्लीनिकल असेसमेंट के बाद, अस्पताल में इलाज के लिए या आइसोलेशन में प्रोटोकॉल के तहत ले जाया जाएगा. प्रोटोकॉल के मुताबिक ही एक्शन लिए जाएंगे और इसके मुताबिक ही संपर्क में आए लोगों की पहचान की जाएगी.

5. अगर लक्षण बुरी हालत में पहुंच जाते हैं तो नजदीकी COVID-19 हॉस्पिटल में भेज दिया जाएगा. अगर घर पर क्वारंटीन संभव नहीं होता तो स्वास्थ्य केंद्र में ऐसा किए जाने पर विचार किया जाएगा. बता दें सूत्रों के मुताबिक सरकार पहले ही 50 लाख रैपिड टेस्ट किट (Rapid Test Kit) के लिए ऑर्डर दे चुकी है.

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना के 75% मरीज 21-60 आयु के, इस वर्ग से वायरस फैलने का ज्‍यादा खतरा

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 5, 2020, 12:09 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 1 घंटा पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 घंटे पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 घंटे पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 3 घंटे पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 11 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
इंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑