अधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास शनिवार को नगर निगम ने सब्जी मंडी पर कार्रवाई करते हुए 300 से ज्यादा अस्थायी ठेले-दुकानों को हटाया।
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास शनिवार को नगर निगम ने सब्जी मंडी पर कार्रवाई करते हुए 300 से ज्यादा अस्थायी ठेले-दुकानों को हटाया।
निगम ने यहां दुकान-ठेला लगाने वालों को दूसरी जगह स्थान देने की बात कही है, लेकिन सालों से इसी जगह कारोबार कर रहे दुकानदार ब्रिज के नीचे ही जगह देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि निगम जहां शिफ्ट करने की बात कह रहा है, वह जगह ठीक नहीं है। वहां जगह कम है और सड़क व अन्य व्यवस्थाओं की भी परेशानी है।
दुकानदारों को आशंका है कि नई जगह पर उनका कारोबार नहीं चल पाएगा और उन्हें दोबारा हटाने की नौबत आ सकती है।
सुबह नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंचा तो निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों से बात करने के लिए एक दिन का समय देने और तब तक कार्रवाई रोकने की मांग की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठेले-दुकानों को हटा दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि महापौर ने दुकानदारों से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया।
वे शहर की जनता से लगातार झूठ बोल रहे हैं। चौकसे ने रविवार को चौराहे के पास प्रदर्शन और सोमवार को निगम कमिश्नर का घेराव करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस दुकानदारों के साथ अनशन भी करेगी। शनिवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
दुकानदार बोले- नई जगह पर जगह कम, ग्राहक और गाड़ियां कहां खड़ी होंगी
चौराहे के पास दुकान-ठेला लगाने वालों का कहना है कि निगम जिस जगह उन्हें शिफ्ट करना चाहता है, वहां पर्याप्त जगह नहीं है। सुनील गुप्ता ने बताया कि नई जगह छोटी है। वहां गाड़ियां कहां खड़ी होंगी और ग्राहक सामान लेने कहां जाएंगे? यहां उनका अच्छा कारोबार चलता है।
दूसरी जगह जाने पर रोजगार छिनने का डर है। उन्होंने कहा, “यहां से जाएंगे तो बेरोजगार हो जाएंगे। व्यक्ति क्या करेगा, चोरी करेगा या नशा करेगा? हम यहां से दो वक्त की रोटी कमाते हैं। या तो हम सभी को नगर निगम में नौकरी दे दो।”
2005 से लगा रहे ठेला, नई जगह पर दोबारा हटाए जाने का डर
रानू साहू ने बताया कि वे वर्ष 2005 से फल का ठेला लगा रहे हैं। प्रशासन ने जहां जगह देने की बात कही है, वहां काफी अव्यवस्थाएं हैं। वहां कच्ची सड़क है और अभी से व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से जगह देने की मांग की।
वहीं, जीतेंद्र साहू ने कहा कि यहां करीब 350 ठेले हैं, जबकि प्रस्तावित जगह पर 150 ठेलों के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं है। ऐसे में सभी लोग कैसे शिफ्ट होंगे? उनका कहना है कि अभी किसी को व्यवस्थित रूप से जगह नहीं मिली है। नगर निगम को सभी दुकानदारों के बैठने की पूरी व्यवस्था करनी होगी।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 घंटे पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 3 घंटे पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 1 दिन पहले
Indoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 1 दिन पहले
Indoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 3 दिन पहले
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 3 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 5 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 5 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 13 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 17 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 18 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 18 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 18 दिन पहले
