नरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित
एमपी ट्रांसको ने संबंधित लोगों को जारी किए नोटिस, निर्माण हटाने के निर्देश 132 केवी लाइन से दोनों ओर 27 मीटर और 220 केवी लाइन से 35 मीटर का सुरक्षित कॉरिडोर जरूरी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा अति उच्च दाब (ईएचटी) ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित सुरक्षा कॉरिडोर में किए गए निर्माणों के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा नरसिंहपुर जिले में विशेष जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान संचालित किया जा रहा है।
एमपी ट्रांसको ने संबंधित लोगों को जारी किए नोटिस, निर्माण हटाने के निर्देश
132 केवी लाइन से दोनों ओर 27 मीटर और 220 केवी लाइन से 35 मीटर का सुरक्षित कॉरिडोर जरूरी
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा अति उच्च दाब (ईएचटी) ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित सुरक्षा कॉरिडोर में किए गए निर्माणों के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा नरसिंहपुर जिले में विशेष जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर किए गए 51 निर्माण चिन्हित किए गए हैं। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर इन निर्माणों को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
उच्च न्यायालय ने अपने निर्देशों में प्रतिबंधित सुरक्षा कॉरिडोर में विभिन्न शासकीय एजेंसियों द्वारा निर्माण होने देने के मामले का उल्लेख किया है। एमपी ट्रांसको द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य असुरक्षित निर्माणों को हटाने के साथ ही नागरिकों को इनके कारण उत्पन्न होने वाले गंभीर विद्युत जोखिमों के प्रति जागरूक करना है। संबंधित लोगों को समझाईस दी गई है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
इन क्षेत्रों में चिन्हित किए गए 51 निर्माण
नरसिंहपुर क्षेत्र में अब तक चिन्हित 51 निर्माणों में यादव कॉलोनी के 15, गोकुल नगर के 6, वर्धमान सिटी के 13, तिदनी रोड के 3, प्रताप नगर का 1, अवंती नगर के 2, गंगानगर का 1, झरना रोड के 2, देवकछार रोड का 1, सिमरिया रोड के 4, कोदसा (करेली) के 2 तथा कुंडी का 1 निर्माण शामिल है। ये निर्माण 132 केवी नरसिंहपुर-श्रीनगर लाइन, 132 केवी नरसिंहपुर इंटरकनेक्टर, 132 केवी नरसिंहपुर-बरमान तथा 132 केवी नरसिंहपुर-गाडरवारा ट्रांसमिशन लाइनों के नीचे एवं आसपास किए गए हैं।
सुरक्षा कॉरिडोर में निर्माण गंभीर विद्युत खतरे का कारण
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के दोनों ओर कम से कम 27 मीटर तथा 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के दोनों ओर 35 मीटर का सुरक्षित कॉरिडोर आवश्यक है। इस निर्धारित क्षेत्र में निर्माण करना प्रतिबंधित है। सुरक्षा कॉरिडोर में बने मकान, दुकान एवं अन्य संरचनाएं वहां रहने वाले तथा कार्य करने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती हैं। तेज हवा अथवा अन्य कारणों से विद्युत तारों के झूलने की स्थिति में इनके संपर्क में आने या अत्यधिक नजदीक पहुंचने से जानलेवा दुर्घटना हो सकती है।
अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों में प्रवाहित विद्युत का वोल्टेज घरेलू बिजली की तुलना में लगभग 600 से 950 गुना अधिक होता है। ऐसे में निर्धारित सुरक्षा दूरी का उल्लंघन करना जानलेवा साबित हो सकता है। इन असुरक्षित निर्माणों से किसी दुर्घटना की स्थिति में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका रहती है।
जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी
एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता श्री आर.एस. पांडे एवं कार्यपालन अभियंता श्री ए.पी.एस. चौहान के निर्देशन में नरसिंहपुर टीएलएम टीम द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम के सहायक अभियंता श्री आशीष कुमार स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पब्लिक एड्रेस सिस्टम, व्यक्तिगत संपर्क एवं नोटिस के माध्यम से नागरिकों को विद्युत सुरक्षा मानकों की जानकारी दे रहे हैं। नागरिकों को समझाया जा रहा है कि ट्रांसमिशन लाइनों के समीप निर्धारित सुरक्षा दूरी का पालन नहीं करना गंभीर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर सकता है।
एमपी ट्रांसको की नागरिकों से अपील
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के निर्धारित सुरक्षा कॉरिडोर में किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। पहले से निर्मित संरचनाओं के संबंध में जारी नोटिसों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखें। विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही संभावित दुर्घटनाओं से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 1 घंटा पहले
India Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 1 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 2 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 6 दिन पहले
India NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 6 दिन पहले
Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 7 दिन पहले
MadhyaPradeshदिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 1 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 1 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 1 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 2 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 7 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 7 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 10 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 10 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 13 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 15 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 15 दिन पहले