देश की बात, आपके शहर से
कलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

कलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक मधु वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया बस सेवा का शुभारंभप्रधानमंत्री ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री बस सेवा आमजन के लिए लोक परिवहन की बड़ी सौगात – सांसद लालवानीकलारिया मेरा आदर्श ग्राम है, इसके सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी – सांसद लालवानी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प एवं देश में आधुनिक, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए इंदौर संसदीय क्षेत्र को लोक परिवहन की एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है।

Abhishek Raghuvanshi17 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक मधु वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया बस सेवा का शुभारंभ
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री बस सेवा आमजन के लिए लोक परिवहन की बड़ी सौगात – सांसद लालवानी
कलारिया मेरा आदर्श ग्राम है, इसके सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी – सांसद लालवानी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प एवं देश में आधुनिक, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए इंदौर संसदीय क्षेत्र को लोक परिवहन की एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। कलारिया से झलारिया तक संचालित होने वाली 10 ई-बसों का शुभारंभ सांसद श्री शंकर लालवानी एवं राऊ विधायक श्री मधु वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात मिली है। इससे शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण अंचलों में भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। बस सेवा प्रारंभ होने से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों, कामकाजी लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहरों से उनकी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की सुविधाएं गांवों और ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बस सेवा आमजन के लिए लोक परिवहन की अद्भुत सौगात हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से इंदौर में सार्वजनिक परिवहन का निरंतर विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक बसें परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेंगी। इन बसों के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि कलारिया से झलारिया तक बस सेवा का प्रारंभ होना ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से अपेक्षित आवागमन सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों, महिलाओं को अपने दैनिक कार्यों तथा कामकाजी लोगों को कार्यस्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। बेहतर लोक परिवहन से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा और सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
कलारिया मेरा आदर्श ग्राम, विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा – सांसद लालवानी
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि कलारिया मेरा आदर्श ग्राम है। मैंने इस गांव को गोद लिया है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आवागमन सहित सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलारिया के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गांव का ऐसा विकास सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा, जिससे वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि गांवों का विकास ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई गति – विधायक मधु वर्मा
विधायक श्री मधु वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य कर रही हैं। सरकार का प्रयास है कि शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि कलारिया से झलारिया तक बस सेवा प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सेवा उपयोगी साबित होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
विधायक श्री वर्मा ने कहा कि सांसद श्री शंकर लालवानी के साथ मिलकर क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम होगी तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। वहीं बेहतर लोक परिवहन सुविधा से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने के साथ नागरिकों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी।
इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में आधुनिक एवं हरित परिवहन व्यवस्था का विस्तार शहर के साथ ग्रामीण अंचलों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 150 आधुनिक बसों की सौगात से इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर संसदीय क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं एवं जनसुविधाओं के विस्तार का अभियान निरंतर जारी रहेगा। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
इस अवसर पर श्री विश्वजीत सिसोदिया, श्री रामस्वरूप गहलोत, श्री दिलीप पटेल, श्री कपिल जैन, श्री कैलाश चौधरी, श्री रवि चौधरी, श्री दिनेश मादिवाल सहित राऊ विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के विकसित मध्यप्रदेश के विजन के अनुरूप इंदौर संसदीय क्षेत्र में आधुनिक परिवहन, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी विकास कार्यों का विस्तार निरंतर किया जा रहा है।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 5 घंटे पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 घंटे पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 घंटे पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 घंटे पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 6 घंटे पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 1 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 1 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 1 दिन पहले
मेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांगIndoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 3 दिन पहले70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजितIndore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभIndoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 5 दिन पहलेपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 दिन पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 7 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 10 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 12 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 12 दिन पहले
दिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 18 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 20 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 22 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 24 दिन पहले
↑