देश की बात, आपके शहर से
दिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !
इंदौर 17 बार पढ़ी गई

दिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !

✍️-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी दिलजीत, अगली बार यदि आओ तो थोड़ी तेहज़ीब और तमीज़ सीखकर आना !ठीक गाते हो, परफॉर्म भी ठीकठाक करते हो, पर अगली बार इंदौर आओ तो थोड़ी तेहज़ीब और तमीज़ सीखकर आना ! जिस देश में परफॉर्म कर रहे हो, वहां के कानून की जानकारी लेकर उसका सम्मान करना सीखकर आना।

Abhishek Raghuvanshi16 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✍️-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

दिलजीत, अगली बार यदि आओ तो थोड़ी तेहज़ीब और तमीज़ सीखकर आना !
ठीक गाते हो, परफॉर्म भी ठीकठाक करते हो, पर अगली बार इंदौर आओ तो थोड़ी तेहज़ीब और तमीज़ सीखकर आना !

जिस देश में परफॉर्म कर रहे हो, वहां के कानून की जानकारी लेकर उसका सम्मान करना सीखकर आना। जिस तरह के गानों पर यहाँ परफॉर्म करना चाहते थे, वैसे गाने तो तुम ‘अपने मुल्क’ यूएसए में भी नहीं गए सकते। तुम चार साल पहले ही यूएसए के सिटीजन बन चुके हो, मतलब भारत के नागरिक नहीं हो तुम ! तो यहाँ आकर मंच पर कैसे चीख सकते हो कि किसी के बाप का हिन्दुस्तान थोड़े है!

मेरी बात नोट कर लो, हिन्दुस्तान मेरे बाप का है। मैं यहाँ का क़ानूनपसन्द नागरिक हूँ, जो अधिकार तुम छोड़ चुके हो! (इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दिलजीत दोसांझ ने 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल की। वे 1 सितंबर 2022 से अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्राएँ कर रहे हैं। उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था। उनकी बीवी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं।)

तुम गायक और परफार्मर होने के साथ ही शराब, अफ़ीम, नशे और वायलेंस के जैनेरिक ब्रांड अम्बेसेडर हो? जो गाने नहीं गाने की ताकीद थी वे कोई लोक कल्याण के भजन नहीं थे।

किस बात पर खुन्नस? क्या इसलिए कि प्रशासन ने तुम्हें ‘चार खास गानों’ को परफॉर्म करने से रोक दिया था? दम होता तो मंच से श्रोताओं को बताते कि वो कौन से ‘गाने’ थे, उनके बोल क्या थे, किसके आदेश से उन्हें रोका गया और क्यों रोका गया? दर्शकों/श्रोताओं का एक वर्ग (स्त्री -पुरुष दोनों) नशे में था, वहां शराब भी बांटी जा रही थी, लेकिन फिर भी तुम नहीं बता सके। तुम एक नया नैरेटिव सेट करने के मूड में थे कि मैं बेचारा …..!

सबसे पहले उन चार गानों की बात : (भारत का क़ानूनपसन्द नागरिक होने के नाते मैं गानों के बोल नहीं लिख रहा – कॉपीराइट एक्ट है) :

पहला गाने का अर्थ : पटियाला पैग – यह शराब पीने से जुड़ा गाना है जिसमें बड़ी मात्रा वाली शराब की माप (शायद 90 एमएल या ज्यादा का जिक्र है और युवाओं को ब्रेकअप के बाद दोस्तों के साथ पीने, गिलास न छोड़ने और कई पैग लगाने जैसी बातें हैं। मतलब ब्रेक हो जाये, गर्ल फ्रेंड / ब्वाय फ्रेंड छोड़ जाये तो जमके पीयो !

दूसरे गाने का मतलब : Paanch taara theke utte behke taareya, main tera saara gussa अर्थ ये कि पांच सितारा होटल / ठेके (शराब की दुकान) पर बैठकर गुस्सा निकालना। यह भी पीने का संदर्भ है और स्टाइल बघारने के लिए फाइव स्टार में जाकर !

तीसरा गाना है – जेब विचो फीम / केस के बारे में है। जेब से अफीम मिली और दोस्तों पर केस चल रहा है। पुलिस, केस और हिंसा/धमकी के संदर्भ भी हैं।

चौथा गाना हिंसा के सन्दर्भ में है : जट्ट फायर करदा / जट्ट उत्थे फायर करदा! जहां हथियारों पर पाबंदी है, वहां जट्ट फायर करता है। पिस्तौल, धमकियां और हिंसा के संदर्भ हैं।

इन गानों को किसने गाने से रोका : महिला और बाल कल्याण अधिकारी ने क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने एक याचिका के जवाब में ये रोक 22 जुलाई 2019 को लगाईं थी और कहा था कि ये गाने शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले हैं। हायकोर्ट ने फैसले में यह भी कहा कि न तो ये गाने और न ही इन गानों के अर्थवाले दूसरे गाने परफॉर्म किये जाएँ।

तुमने इंदौर में ‘भिया’ शब्द बार-बार बोला – अच्छा लगा। इंदौरी गेले खुश हुए। पर भिया क़ानून का मज़ाक मत बनाओ। किसी भी अफसर या संगीतप्रेमी में रत्तीभर भी बुरी भावना नहीं है। हायकोर्ट का फैसला अच्छा नहीं लगा रहा हो तो सुप्रीम कोर्ट जाओ और बोलो कि मैं तो शराब, अफीम, नशे और हिंसा का पवित्र कारोबार बढ़ाने के लिए उसके प्रचार में जुटा हूँ और ये चडीगढ़ का कोर्ट मेरे खिलाफ है !

…..और हाँ, ये गाने अपने नए मुल्क यूएसए में मत गा देना , नहीं तो नशे का मामला बनाया जाएगा, GपीL तो पड़ेगी ही, डिपोर्ट कर देंगे। अमेरिकी कानून में नशे का व्यापार और प्रचार दोनों ही निषेध है। जुर्माना 50 मिलियन डॉलर तक सकता है मतलब चड्डी-बनियानभी नहीं बचेगी। न्यूनतम सजा पांच साल है और आजीवन जेल हो सकती है। सारी सम्पत्ति, गाड़ियां, बैंक खाता सब ज़ब्त हो जायेगा ! और अमेरिकी जेलर भी बड़े खड़ूस होते ही हैं, ये तो पता होगा।

भिया, इंदौर आओ तो स्वागत रहेगा पर ज़रा माजने से रहना !
-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 5 घंटे पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 घंटे पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 घंटे पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 घंटे पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 6 घंटे पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 6 घंटे पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 1 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 1 दिन पहले
मेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांगIndoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 3 दिन पहले70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजितIndore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभIndoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 5 दिन पहलेपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 दिन पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 7 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 10 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 12 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 12 दिन पहले
दिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 18 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 20 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 22 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 24 दिन पहले
↑