गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू
लंबे समय बाद इंदौर एक बार फिर गैंगस्टर्स के निशाने पर है। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम की धमकी के बाद अब एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से फिरौती मांगी गई है।
लंबे समय बाद इंदौर एक बार फिर गैंगस्टर्स के निशाने पर है। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम की धमकी के बाद अब एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से फिरौती मांगी गई है।
गैंगस्टर रोहित गोदारा के हैंडलर ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती
पुर्तगाल के नंबर से कॉल कर दी गोली मारने व अपहरण की धमकी
इंदौर क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच
इंदौर। लंबे समय बाद इंदौर एक बार फिर गैंगस्टर्स के निशाने पर है। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम की धमकी के बाद अब एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से फिरौती मांगी गई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के विरोधी रोहित गोदारा के नाम पर दी गई धमकी में उसके हैंडलर सागरसिंह शेखावत ने संजय भूरिया से 10 करोड़ रुपये मांगे हैं।
आरोपित ने पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर गोली मारने और अपहरण की धमकी दी। क्राइम ब्रांच पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चार दिनों से आ रहे थे अंतरराष्ट्रीय कॉल, वीपीएन नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका
लसूड़िया की सिंगापुर टाउनशिप निवासी 45 वर्षीय संजय, हेतराम भूरिया के पुत्र हैं। देवास नाका पर उनका ट्रांसपोर्ट व्यवसाय है। शनिवार को उन्होंने डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी को बताया कि पिछले चार दिनों से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा का हैंडलर सागरसिंह शेखावत बताया।
उसने 10 करोड़ रुपये नहीं देने या पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने और घर से अगवा करने की धमकी दी। संजय ने इसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। जांच में सामने आया कि नंबर पुर्तगाल के हैं। पुलिस को आशंका है कि धमकी देने के लिए वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।
रोहित का नाम अन्य अपराधों में भी
रोहित का नाम करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर की गई हत्या में सामने आया था। अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी रोहित ने ली थी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और कनाडा-अमेरिका से जुड़ी वारदातों में भी उसका नाम सामने आ चुका है। वर्ष 2022 में रोहित पवन कुमार के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत से दुबई भाग गया था। उसके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 घंटे पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 6 घंटे पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 1 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 3 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 5 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 7 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 10 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 12 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 12 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 18 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 20 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 22 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 24 दिन पहले