पार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायर
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सेक्टर-21C में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सेक्टर-21C में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की, जिसमें 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। गंभीर रूप से घायल परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
जिम से लौटने के बाद हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात धनतेरस के दिन की है। परमजीत धनखड़ रात करीब 8 बजे जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग में उनकी निर्धारित जगह पर पड़ोसी मोनू शर्मा की गाड़ी खड़ी थी। परमजीत ने गाड़ी हटाने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
कुत्ते और पार्किंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और पड़ोसी के पालतू कुत्ते को पार्किंग क्षेत्र में शौच कराने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। करीब चार से पांच दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय मामला सुलझ गया था, लेकिन शुक्रवार रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
भांजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से आए थे परमजीत
परमजीत धनखड़ मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। वह 5 नवंबर को भारत लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के बीच आए थे। लेकिन शादी की खुशियों से पहले ही परिवार में मातम छा गया।
आरोपी परिवार सहित फरार, पांच लोगों के खिलाफ केस
वारदात के बाद आरोपी मोनू शर्मा अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे शौर्य की शिकायत पर पुलिस ने मोनू शर्मा उर्फ मोहन, उसकी पत्नी दिव्या, बेटे मयंक, बेटी नैना और भाई हेतराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना की सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं। परमजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तलाश में जुटीं
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। मामले में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार 250 हेक्टेयर तक 25 मिनट पहले
MadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 30 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजिस्ट्री योजना में 50 लाख मुफ्त पंजीकरण का लक्ष्य घोषित 1 घंटा पहले
LifestyleAmazon 2026 ब्लैक फ्राइडे सेल: प्रमुख डील्स और प्राइम आवश्यकताएँ 1 घंटा पहले
Lifestyleअल्बानिया के पुनर्निर्मित कुल्ला घरों ने आगंतुकों के लिए दरवाजे खोले 2 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 2 घंटे पहले
Businessट्रम्प ने स्टेफन मिलर को व्हाइट हाउस के Chief of Staff बनाया 3 घंटे पहले
LifestyleVPN उपयोग पर कैप्चा से बचने के तीन आसान तरीके 8 घंटे पहले
LifestylePasticceria Savarese का लाजवाब लास्टिया और मोस्टाचिओली सालभर 9 घंटे पहले
BusinessOpenAI CFO: डेटा सेंटर निवेश जारी रहेगा, चुनाव के बावजूद 10 घंटे पहले
BusinessTesla ने साइबरट्रक उत्पादन बंद करने का संकेत दिया 10 घंटे पहले
Sportsवॉलाबीज़ के मोमेंट्स को मोमेंटम में बदलने का रास्ता 11 घंटे पहले
Sportsकहवाज़ा: ऑस्ट्रेलिया टीम को सैंडपेपर उपयोग की जानकारी थी 11 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स सरकार ने 16 वर्ष कम उम्र के बच्चों को ऊर्जा पेय पर रोक 12 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 13 घंटे पहले
Businessभारत AI हेज के रूप में उभर रहा है, $115 बिलियन शुद्ध प्रवाह की संभावना 1 दिन पहले
Businessसरकारी प्रवक्ता ने £53m सहायता व 4% टैरिफ़ हटाने की घोषणा 1 दिन पहले
Sportsफुटबॉल: इस हफ्ते के प्रमुख मैच और लैंपार्ड की प्रशंसा 1 दिन पहले
Sportsजॉन्स: वह मुस्कुराता विंड-अप कलाकार जो नहीं मिटना चाहता 1 दिन पहले
Health & Fitnessस्लीप से पहले भूख: क्यों और कैसे रोकें 1 दिन पहले
TechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 1 दिन पहले
Technologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 1 दिन पहले
LifestyleBest Buy की Black Friday 2026 बिक्री में क्या नया है 1 दिन पहले

