देश की बात, आपके शहर से
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महानवमी एवं विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं [[TNIMG0]] मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की।

Abhishek Raghuvanshi19 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महानवमी एवं विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज बायपास स्थित सनातन मंच गरबा महोत्सव, ऋषि नगर तथा सिंधी समाज द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रमों में शामिल हुए और स्थानीय लोगों के साथ खुशियाँ साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गरबा पांडालों में मां दुर्गा की आरती उतारी तथा माता से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गरबा आयोजकों को महा अष्टमी, महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवरात्रि मां शक्ति की आराधना का पावन पर्व है। हम सब मिलकर सभी त्योहारों को पूरे हर्षोल्लास, उमंग और आनंद के साथ मना रहे हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश एवं देश की निरंतर विकास और तरक्की की कामना की तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक न्याय परिसर में बनाए गए माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्व. भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में आयोजित गरबा महोत्सव ‘डांडिया नी रात’ में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां दुर्गा की उपासना के नौ दिनों में आज आठवां दिन है। मां जगदंबा भवानी के आशीर्वाद से भारत दुश्मनों का सामना करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके घर में घुसकर कार्रवाई करने में पूर्णतः सक्षम है। उन्होंने कामना की कि देश के सशस्त्र बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की रक्षा करते रहें और मां की शक्ति का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी आनंद और उल्लास में डूबे हुए हैं तथा कामना की कि सभी के जीवन से कष्ट दूर हों और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों।उन्होंने उज्जैन के गौरव का उल्लेख करते हुए कहा कि अनादि नगरी, अवंतिका नगरी, पद्मावती नगरी और अमरावती नगरी के नाम से प्रसिद्ध इस पावन नगरी का गौरवशाली इतिहास रहा है। मां की कृपा से उज्जैन का वैभव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और उसका स्वरूप निरंतर निखर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव डालडा मैदान, मक्सी रोड पर संस्था अलख उज्जैनी द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में समिति के आयोजक श्री अजय तिवारी, श्री उमेश सिंह सेंगर, श्री बबलू दरबार, श्री बलवीर सिंह पवार, श्री संजय अग्रवाल और श्री रवि सोलंकी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधन में कहा कि हम सब मां जगत जननी जगदंबा के नवरात्रि पर्व को अपनी बेटियों और परिवार के साथ पारिवारिक माहौल में हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। मक्सी रोड बेल्ट के स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को बधाई दी तथा बेटियों को प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से, माता-बहनों के आशीर्वाद से तथा यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनहित के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।आने वाले समय में उज्जैन और अधिक निखरकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि वे बधाई देने आए हैं और हम सब जनकल्याण के लिए कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री ने आने वाले दशहरे के पर्व की भी शुभकामनाएं दीं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 2 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेहर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshहर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेमुख्य सचिव श्री बर्णवाल से मिलीं बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. शर्माMadhyaPradeshमुख्य सचिव श्री बर्णवाल से मिलीं बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. शर्मा 18 दिन पहलेनई कृषि तकनीक करेगी किसानों को लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshनई कृषि तकनीक करेगी किसानों को लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 घंटे पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 घंटे पहले
राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 2 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 2 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 3 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 3 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 3 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 4 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 4 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 4 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 4 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 4 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 4 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 4 दिन पहले
↑